ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

परशुराम जन्‍मोत्‍सव : CM शिवराज ने कहा- पुजारी ही नीलाम कर सकेंगे मंदिरों की जमीन, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाएंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भोपाल के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर परिसर में शनिवार सुबह अक्षयोत्सव 2023 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंदिरों की गतिविधियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहेगा, जितनी जमीन मंदिरों के नाम है, उनको पुजारी ही नीलाम कर सकेंगे, साथ ही ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी।

पुजारी ही नीलाम कर सकेंगे जमीन

इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा कि वे भगवान श्री परशुराम की जन्मस्थली जानापाव जा रहे हैं। वहां भगवान परशुराम का एक विशाल लोक ‘परशुराम धाम’ का निर्माण किया जाएगा, ताकि भगवान परशुराम से प्रेरणा लेकर अन्याय, अत्याचार को खत्म कर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि धर्म-संस्कृति की रक्षा करने वाले ब्राह्मणों के कल्याण के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी। साथ ही सरकार ने एक निर्णय और लिया है कि मंदिरों की गतिविधियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहेगा। जितनी जमीन मंदिरों के नाम है, उनको कलेक्टर नीलाम नहीं करेंगे, बल्कि उनको पुजारी ही नीलाम कर सकेंगे।

3,547 संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति की है : सीएम

सीएम ने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को श्रीराम और श्री परशुराम की जीवनी भी पढ़ाएंगे। इतिहास को सही ढंग से लिखने की कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 3 हजार 547 संस्कृत शिक्षकों की नियुक्त कर दी गई है। प्रदेश के मंदिरों के पुजारियों को प्रति माह 5 हजार रुपए भत्ता और संस्कृत पढ़ने वाले कर्मकांडी बच्चों को स्कॉरशिप देनी की पहल की गई है। गुफा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल भवन बनेगा।

मप्र में नक्सलियों की खैर नहीं : सीएम

सीएम शिवराज ने कहा कि भगवान परशुराम को न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आततायियों का नाश करने के लिए फरसा उठाया था। उनकी प्रेरणा से मध्य प्रदेश की धरती पर गुंडे, बदमाश, नक्सलियों की खैर नहीं है। प्रदेश सरकार पूरी ताकत के साथ अभियान चला रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने‘अक्षयोत्सव 2023’में पधारे बागेश्वर धाम सरकार का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

जल्द भारत हिंदू राष्ट्र होगा : धीरेंद्र शास्त्री

गुफा मंदिर परिसर में आयोजित ‘अक्षयोत्सव 2023’ कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल हुए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि धर्म और शास्त्र दोनों की आवश्यकता है। शीघ्र ही भोपाल में कथा करेंगे। बालाजी की कृपा हुई तो जल्द भारत हिंदू राष्ट्र होगा। जातिवाद का नाता तोड़ना होगा और हम सबको एक होना पड़ेगा।

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री और CM शिवराज
फोटो- चंद्रेश माथुर।

गाजे-बाजे के साथ निकली भव्‍य शोभायात्रा

लालघाटी से गुफा मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ भव्‍य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुफा मंदिर श्री रामानंद आश्रम के महंत श्रीश्री 1008 रामप्रवेशदास जी महाराज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्‍वास सारंग, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और महापौर मालती राय समेत बड़ी संख्‍या में धर्मालु बंधु शामिल हुए।

बागेश्वर धाम सरकार का दिखा क्रेज

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष विमान से एयरपोर्ट पर आए। एयरपोर्ट से गुफा मंदिर तक उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। बागेश्वर धाम की एक झलक पाने के लिए लोगों ने पेड़ों पर चढ़ गए।

21 फीट ऊंची प्रतिमा की पूजा-अर्चना की

भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह के मौके पर गुफा मंदिर परिसर में स्‍थित भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। गुफा मंदिर में धर्मसभा का भी आयोजन रखा गया है। इसमें अक्षयोत्सव में बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल हैं।

भगवान परशुराम की प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना की।
भगवान परशुराम की प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना की।

भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी

इस दौरान लालघाटी चौराहा से बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकलीं गई। शोभायात्रा में संत और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस दौरान शिव भक्त मंडल उज्जैन के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत दी गई। साथ ही मालवा की बैंड-ढोल व शहनाई की धुन पर अतिथि स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम स्थल गुफा मन्दिर परिसर में विशाल मंच पर 551 ब्राह्मणों द्वारा स्वास्तिक वाचन, शंखनाथ व भजन-पूजन, महाआरती के साथ भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समारोह का भव्य शुभारंभ किया गया।

ये भी पढ़ें: भोपाल : गुफा मंदिर में होगा अक्षयोत्सव का भव्य आयोजन, बागेश्‍वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भी होंगे शामिल

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button