राष्ट्रीय

President Election 2022 : राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल होगी वोटिंग, विधानसभा में तैयारियां पूरी

Presidential Election 2022 : देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग होगी। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस दौरान लगभग 4,800 सांसद और विधायक वोटिंग करेंगे। इस चुनाव में एक तरफ एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं तो दूसरी तरफ विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं। काउंटिंग 21 जुलाई को होगी और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे।

मतदान की तैयारियां पूरी

देशभर की विधानसभा में मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान की प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग ने मतपेटी समेत अन्य मतदान सामग्री सभी विधानसभा को उपलब्ध करा दी है।

MP में इन्हें बनाया प्रभारी

राष्ट्रपति चुनाव के लिए के लिए भाजपा ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को प्रभारी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने बाला बच्चन और पीसी शर्मा को ये जिम्मेदारी दी है।

NDA उम्मीदवार को इन पार्टियों का सपोर्ट

बता दें कि एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बीजू जनता दल (BJP), वाईएसआर कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (BSP), अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK), जेडीएस, तेलुगु देशम पार्टी (TDP), शिरोमणि अकाली दल (SAD), शिवसेना और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) जैसे क्षेत्रीय दलों का भी समर्थन मिला हुआ है।

यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी AAP

शनिवार को आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। संजय सिंह ने कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन वोट यशवंत सिन्हा को करेंगे।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगा भाजपा का पूर्व सहयोगी अकाली दल

ये भी पढ़ें: मार्गरेट अल्वा होंगी विपक्ष की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, शरद पवार ने किया ऐलान

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button