स्वाति मालीवाल केस : केजरीवाल के PA को बिभव कुमार दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, मेडिकल रिपोर्ट में आंख और पैर में चोट के निशान का जिक्र

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में 13 मई को हुई मारपीट के मामले में आरोपी बिभव कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को सीएम हाउस से हिरासत में लिया, उन्हें सिविल लाइन पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। यह एक्शन आप सांसद मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद हुआ। रिपोर्ट में स्वाति की आंख और पैर पर चोट के निशान का जिक्र किया गया है। स्वाति का मेडिकल 16 मई की रात को AIIMS में करवाया गया था।
https://x.com/psamachar1/status/1791730782743957710
स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो आया सामने
https://x.com/psamachar1/status/1791703783585771715टाइमलाइन में समझें मामला
13 मई : स्वाति मालीवाल सुबह करीब 9 बजे अरविंद केजरीवाल से मिलने CM हाउस पहुंची थीं। उन्होंने बिभव कुमार पर उनके साथ मारपीट और बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहना था कि, उनके कपड़े तक फट गए थे। 16 मई : स्वाति ने शाम करीब 6:15 बजे दिल्ली पुलिस में FIR करवाई थी। 17 मई : स्वाति ने तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया। दिल्ली पुलिस ने रात 12 बजे के आसपास AIIMS में मालीवाल का मेडिकल करवाया था। 17 मई : बिभव कुमार ने मालीवाल के खिलाफ FIR दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में कहा कि, स्वाति मालीवाल जबरदस्ती CM आवास में दाखिल हुईं और रोके जाने पर हंगामा खड़ा किया और स्टाफ को गाली दी। 18 मई : स्वाति मालीवाल की रिपोर्ट आई, जिसमें मालीवाल की आंख और पैर में चोट के निशान मिलने का जिक्र है। रिपोर्ट आने के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली पुलिस ने बिभव को CM हाउस से गिरफ्तार किया। 18 मई : घटना के छठे दिन स्वाति मालीवाल का एक और वीडियो सामने आया। 32 सेकेंड के वीडियो में सुरक्षाकर्मी स्वाति मालीवाल को सीएम हाउस से निकालते दिखाई दे रहे हैं।X अकाउंट से स्वाति ने हटाया प्रोफाइल फोटो
स्वाति ने सोशल मीडिया X अकाउंट से प्रोफाइल फोटो हटा दिया है। स्वाति की डीपी में पहले अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर निकालने का सपोर्ट करता हुआ फोटो था। लेकिन 13 मई से शुरू हुए घटनाक्रम के बाद उन्होंने 17 मई को फोटो हटा दिया और उसे ब्लैक कर दिया।











