पुंछ में मारे गए तीन नागरिकों को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, परिजनों को मुआवजा और नौकरियां देने की घोषणा की

पुंछ में मारे गए तीन नागरिकों को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, परिजनों को मुआवजा और नौकरियां देने की घोषणा की
जम्मू जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुंछ जिले में एक आतंकवाद रोधी अभियान स्थल के पास मृत पाए गए तीन नागरिकों के परिजनों को शनिवार को मुआवजा और नौकरियां देने की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों ने आरोप लगाया कि जिन तीन व्यक्तियों को शुक्रवार को रहस्मयी परिस्थितियों में मृत पाया गया उन्हें सेना के जवान गुरुवार को जिले में एक आतंकी हमले के संबंध में पूछताछ के लिए उठाकर ले गए थे। इस आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हुए थे, जिसके बाद सेना कुछ लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी।

कानूनी कार्रवाई शुरू

केंद्र शासित प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया- ''पुंछ जिले के बफलियाज में कल (शुक्रवार) तीन नागरिकों की मौत की खबर मिली थी। चिकित्सा संबंधी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और इस मामले में उचित प्राधिकारी द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।'' विभाग ने बताया, ''सरकार ने प्रत्येक मृतक के लिए मुआवजे की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने की भी घोषणा की है।''

हमले में 5 जवान शहीद हुए थे

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को सैन्यकर्मियों को एक घेराबंदी और तलाशी अभियान स्थल पर ले जा रहे वाहनों पर सुरनकोट थाना क्षेत्र में ढेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर हमला किया गया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। आतंकी हमले में दो जवान घायल हुए थे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर व्यापक खोज अभियान शुरू किया था। ये भी पढ़ें- राजौरी में आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद, 2 की हालत गंभीर, सर्च ऑपरेशन जारी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts