Poonam Pandey : एक्ट्रेस पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में निधन, सर्वाइकल कैंसर से थीं पीड़ित; वैरिफाइड इंस्ट्राग्राम से जारी हुआ बयान

Poonam Pandey : एक्ट्रेस पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में निधन, सर्वाइकल कैंसर से थीं पीड़ित; वैरिफाइड इंस्ट्राग्राम से जारी हुआ बयान
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है। उनके ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है। इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर निधन की वजह से निधन हो गया है। पूनम पांडे के मैनेजर के मुताबिक, एक्ट्रेस ने 1 फरवरी की रात दुनिया को अलविदा कह दिया।

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मिली जानकारी

पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, “यह सुबह हमारे लिए बहुत कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। उनके कॉन्टेक्ट में आने वाला हर इंसान उनसे प्यार से मिले। दुःख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करते हैं। हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्रेमपूर्वक याद करेंगे।”

सोशल मीडिया पर दुख जाहिर कर रहे फैंस

पूनम पांडे की मौत की खबर को उनकी पीआर टीम ने बताया है। फैंस एक्ट्रेस की मौत की खबर के बाद से गहरे सदमे में है और सोशल मीडिया पर पोस्ट पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

कौन थीं पूनम पांडे ?

पूनम पांडे एक फेमस मॉडल थीं। उनकी पॉपयूलेरिटी तब बढ़ी जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो मैसेज में वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी। अपने इस वीडियो के बाद, वह पहली बार विवादों में आई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो पूनम पांडे को आखिरी बार  कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में देखा गया था।

विवादों में रही शादी

पूनम ने सैम बॉम्बे से शादी कर भी खूब सुर्खीयां बटोरी थी। यह शादी सभी के लिए एक सरप्राइज की तरह थी। हालांकि उनकी शादी टिक नहीं पाई और उन्होंने 2020 में शादी के तुरंत बाद पति सैम बॉम्बे पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा दिया था। ये भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez की मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने कहा- एक्ट्रेस ने जानबूझकर मिटाए सबूत, सुकेश के अपराध की थी जानकारी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts