फ्रांस दौरे के तीसरे दिन मार्सिले पहुंचे पीएम मोदी, वीर सावरकर को किया याद, भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

मार्सिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने फ्रांस दौरे के तीसरे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फ्रांस के दूसरे सबसे बड़े शहर मार्सिले पहुंचे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और भारत-फ्रांस के संबंधों को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही।
प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और भारतीय सैनिकों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने विश्व युद्धों में अपनी वीरता और साहस का परिचय दिया था और उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता।
वीर सावरकर को किया याद
मार्सिले पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह शहर भारत की आजादी की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाता है। दरअसल, 1910 में नासिक षड्यंत्र केस में लंदन में गिरफ्तार किए गए वीर सावरकर को जब भारत लाया जा रहा था, तब उन्होंने मार्से के पास समुद्र में छलांग लगा दी थी और तैरकर तट तक पहुंच गए थे। हालांकि, उन्हें वहां ब्रिटिश पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया था।पीएम मोदी ने कहा, "भारत की स्वतंत्रता की खोज में मार्सिले का विशेष महत्व है। यहीं पर वीर सावरकर ने ब्रिटिश हिरासत से भागने का साहसिक प्रयास किया था। मैं उन फ्रांसीसी कार्यकर्ताओं और मार्सिले के नागरिकों का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने उस समय सावरकर जी को ब्रिटिश प्रशासन को सौंपने का विरोध किया था। उनकी वीरता आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है।"
भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
बुधवार को पीएम मोदी ने मार्सिले स्थित Mazargues War Cemetery का दौरा किया। यहां उन्होंने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और भारतीय सैनिकों के बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिकों ने विश्व युद्धों में अपनी वीरता और साहस का परिचय दिया था और उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता।
मार्सिले में खुलेगा भारतीय वाणिज्य दूतावास
मार्सिले में भारतीय प्रवासी समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी के आगमन का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने घोषणा की कि मार्सिले में एक भारतीय वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा।उन्होंने कहा, "भारतीय समुदाय के लिए यह एक बड़ी राहत होगी। इससे न केवल वाणिज्यिक सेवाओं की सुविधा मिलेगी, बल्कि भारतीय प्रवासी अपने देश से और अधिक जुड़े रह सकेंगे।"इस घोषणा पर भारतीय प्रवासियों ने खुशी जताई और कहा कि इससे उन्हें कई आधिकारिक कार्यों के लिए दूर पेरिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।












