Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PM मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, दुबई-स्पेन निवेश यात्रा की दी जानकारी, 'विरासत से विकास की राह' पुस्तिका की भेंट 

PM मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, दुबई-स्पेन निवेश यात्रा की दी जानकारी, 'विरासत से विकास की राह' पुस्तिका की भेंट 
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली/भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को संसद भवन, नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश की प्रगति और उपलब्धियों पर केंद्रित विशेष पुस्तिका “विरासत से विकास की राह” भेंट कर राज्य की विकास यात्रा का ब्यौरा साझा किया। मुख्यमंत्री ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

    'विरासत से विकास की राह' में दर्ज हैं एमपी की प्रमुख उपलब्धियां

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भेंट की गई पुस्तिका में मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास, गरीबी उन्मूलन, जनजातीय कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुशासन, अधोसंरचना, शहरी विकास, पर्यटन और संस्कृति संरक्षण जैसी प्रमुख उपलब्धियों का दस्तावेज प्रस्तुत किया गया है। इस पुस्तिका के माध्यम से प्रधानमंत्री को राज्य के बीते वर्षों में हुए समग्र विकास और नीतिगत नवाचारों की जानकारी दी गई।

    Twitter Post

    निवेश यात्रा के संबंध में दी जानकारी

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हाल ही में संपन्न दुबई और स्पेन की औद्योगिक निवेश यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में उद्योगों और विदेशी पूंजी निवेश के नए अवसर सृजित हुए हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से ही मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। विकसित भारत @2047 के विजन में हमारा प्रदेश पूर्ण योगदान देगा।”

    Twitter Post

    गृह मंत्री अमित शाह से भी की भेंट

    इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी संसद भवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सहकारी योजनाओं, आंतरिक सुरक्षा और कृषि आधारित विकास के मुद्दों पर चर्चा की।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts