मोदी-भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर सरकार का एक्शन…! मालदीव के हाई कमिश्नर को किया तलब, EaseMyTrip ने सभी फ्लाइट बुकिंग की सस्पेंड

Follow on Google News
मोदी-भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर सरकार का एक्शन…! मालदीव के हाई कमिश्नर को किया तलब, EaseMyTrip ने सभी फ्लाइट बुकिंग की सस्पेंड
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत पर अपमानजनक टिप्पणी का मामला बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर सोमवार (8 जनवरी) को मालदीव के हाई कमिश्नर को तलब किया गया है। मालदीव के खिलाफ ऑनलाइन बॉयकॉट अभियान की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। अब इस मामले में ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड कर दी हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे #BoycottMaldives के साथ बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट स्टार भी जुड़ गए हैं।

एक्शन मोड में भारत सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब भारत सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। मालदीव के हाई कमिश्नर, इब्राहिम शाहीब दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे और इस मुद्दे पर बातचीत की। इस संबंध में विदेश मंत्रालय जल्द ही स्टेटमेंट जारी करेगा।

EaseMyTrip ने कैंसिल की बुकिंग

भारतीय ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip के को-फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) निशांत पिट्टी ने भारत के #BoycottMaldives के सपोर्ट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्लाइट्स की बुकिंग सस्पेंड करने की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अपने देश के साथ एकजुटता दिखाते हुए EaseMyTrip ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है।'

लक्षद्वीप के लिए स्पेशल ऑफर

मालदीव की फ्लाइट्स बुकिंग सस्पेंड करने के साथ ही उन्होंने लक्षद्वीप जाने के लिए स्पेशल ऑफर शुरू किया है। प्रशांत पिट्टी ने लिखा, 'लक्षद्वीप का पानी और समुद्री तट मालदीव/सेशेल्स की तरह ही अच्छा है। EaseMyTrip पर हम लक्षद्वीप को बढ़ावा देने के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आएंगे।

मरियम शिउना समेत 3 मंत्री सस्पेंड

बीती रात यानी 7 जनवरी को मालदीव सरकार ने अपनी मंत्री मरियम शिउना को कैबिनेट से सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा दो अन्य नेताओं माल्शा शरीफ और अब्दुल्ला महजूम माजिद को भी सस्पेंड किया गया है। जानकारी के मुताबिक, विवादित बयान देने वाले मंत्रियों को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

कैसे हुई विवाद की शुरुआत?

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया था। उन्होंने अपनी समुद्र किनारे टहलते और समय बिताते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसके साथ ही लोगों से लक्षद्वीप घूमने जाने के लिए भी कहा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप ट्रेंड करने लगा। फोटो वायरल होते ही भारत के लक्षद्वीप की मालदीव से तुलना भी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि लोग मालदीव छोड़कर लक्षद्वीप जाने की बात करने लगे। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा। यह देखकर मालदीव के मंत्रियों ने भारत विरोधी बयान दे दिया। उनका कहना है कि, सर्विस में हमारी बराबरी कैसे करोगे। भारत के तट मालदीव के समुद्री तटों के सामने कुछ नहीं हैं। इसके बाद से ही बड़े से बड़े सेलिब्रिटी से लेकर आम आदमी तक सभी लक्षद्वीप के समर्थन में आगे आ रहे हैं। ट्विटर पर #BoycottMaldives ट्रेंड हो रहा है।

#ExploreIndianIsland सपोर्ट में उतरे भारतीय

लोग मालदीव का जमकर विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि PM मोदी के लक्षद्वीप दौरे से मालदीव के टूरिज्म को तगड़ा झटका जरूर लगने वाला है। दूसरी तरफ नेटिजन्स भारत के टूरिज्म सेक्टर को #ExploreIndianIsland से सपोर्ट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट्स पर डालें एक नजर...

ये भी पढें - PM मोदी-भारत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मालदीव के मंत्रियों को पड़ा भारी, मरियम शिउना समेत 3 मंत्री सस्पेंड, देश में ट्रेंड कर रहा #BoycottMaldives ये भी पढ़ें- #BoycottMaldives : मालदीव को रास नहीं आई PM मोदी की लक्षद्वीप यात्रा, उड़ाया मजाक बोले – सर्विस में हमारी बराबरी कैसे करोगे; भारतीयों ने यूं लिया बदला
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts