PlayBreaking News

पेसा कानून के क्रियान्वयन को लेकर विधानसभा में गरमाया मुद्दा, कांग्रेस का सरकार पर आदिवासियों को बेदखल करने का आरोप

- तीसरे दिन की कार्यवाही से पहले विपक्ष का प्रदर्शन, मंत्री प्रहलाद पटेल का तीखा पलटवार
Follow on Google News
पेसा कानून के क्रियान्वयन को लेकर विधानसभा में गरमाया मुद्दा, कांग्रेस का सरकार पर आदिवासियों को बेदखल करने का आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष ने पेसा कानून को सही ढंग से लागू न किए जाने और आदिवासियों को वन क्षेत्र से बेदखल किए जाने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। 

    इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर आदिवासी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने विपक्ष पर तीखा पलटवार किया।

    Twitter Post

    पेसा कानून को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

    कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के बाहर पेसा (PESA) कानून को प्रभावी ढंग से लागू न किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आदिवासियों को उनके पारंपरिक अधिकारों से वंचित कर रही है और वन विभाग उन्हें वन क्षेत्र से जबरन बेदखल कर रहा है।

    नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, “यह सरकार आदिवासियों को प्रताड़ित कर रही है। पेसा कानून का जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। यह कानून केवल कागजों में सिमट कर रह गया है।”

    कोई भी किसान परेशान नहीं : कंसाना

    कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा कि कांग्रेस का सरकार पर आरोप निराधार है। भाजपा शासन में कोई भी किसान परेशान नहीं है। सबको उचित लाभ दिए जा रहे हैं। अतिवृष्टि के कारण जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए हैं, जिसके बाद किसानों के हित में उचित कदम उठाए जाएंगे।

    Twitter Post

    कमलनाथ का हमला- यह केवल घोषणाओं की सरकार है

    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “प्रदेश में केवल घोषणाएं और आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। पूरे प्रदेश में आदिवासी समुदाय का शोषण हो रहा है। सरकार को केवल दिखावे की चिंता है, असल समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।”

    Twitter Post

     सरकारआदिवासियों के हित में : शैलेंद्र जैन

    भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि अगर आदिवासियों के साथ कुछ भी गलत हो रहा है तो मुख्यमंत्री जरूर चिंतित होंगे और उचित कार्यवाही करेंगे। यह सिर्फ कांग्रेस की नहीं, हम सबकी चिंता का विषय है। सरकार आदिवासियों के हित में ठोस कदम उठा रही है।

    बीजेपी का पलटवार- कांग्रेस पाखंड करती है

    सरकारी पक्ष से जवाब में बीजेपी विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा, “हमारी सरकार आदिवासी हितों के लिए काम करने वाली सरकार है। कांग्रेस केवल पाखंड करती है और भ्रम फैलाती है। पेसा कानून को लेकर हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।”

    मंत्री प्रहलाद पटेल का तीखा बयान

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने विपक्षी आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि जिन्होंने जीवन में कुछ नहीं किया उन्हें मूल्यांकन का भी अधिकार नहीं है। पेसा कानून को लेकर जिस ढंग से काम हुआ है, वह बेहतरीन है। विपक्ष बिना आधार के आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रहा है।”

    सदन की कार्यवाही में क्या रहा खास

    • आज प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण के बाद अनुपूरक बजट पर दो घंटे चर्चा निर्धारित थी।
    • मंगलवार को वित्त मंत्री व उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने 100 करोड़ रुपए से अधिक के प्रावधान वाला अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश किया था, जिसमें वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार और नई सड़कों के निर्माण का प्रावधान प्रमुख है।
    • भाजपा विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
    • कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने विधानसभा में पूछे गए मूल प्रश्न को बदलने का आरोप लगाया।
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts