इंदौरभोपालमध्य प्रदेश

बच्चों को बड़ी राहत : ठंड के कारण स्कूलों का टाइम बदला, भोपाल और इंदौर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी के बाद अब भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भी आदेश जारी कर दिया है। जिसमें जिले के समस्त स्कूल सुबह 8.30 बजे के बाद ही लगाए जा सकेंगे। जिले के तापमान में गिरावट और शीत लहर के कारण ये फैसला लिया गया है।

भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी किया।

सुबह 8.30 बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल

सुबह के समय पड़ रही ठंड के चलते भोपाल जिले के सभी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश में मुताबिक, जिले भर के सभी सरकारी, गैर सरकारी, सीबीएसई और एमपी बोर्ड के स्कूलों का समय परिवर्तित रहेगा। उक्त आदेश के अनुसार अब भोपाल जिले के सभी स्कूल सुबह 8.30 बजे के बाद ही खुलेंगे।

इंदौर कलेक्टर ने आदेश जारी किया।

इंदौर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

इंदौर जिले में अब सभी स्कूल सुबह 8.30 बजे से लगेंगे। ठंड को देखते हुए शुक्रवार को इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी ने यह आदेश जारी किया है। इसमें जिले भर के सभी सरकारी, निजी, सीबीएसई, एमपी बोर्ड के स्कूलों का समय बदलने के लिए आदेशित किया है। आदेश के अनुसार, सभी स्कूल अब सुबह 8.30 बजे के बाद ही लगेंगे।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button