Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Paytm के फील्ड मैनेजर की खुदकुशी का मामला, पत्नी ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश; हालत गंभीर

Paytm के फील्ड मैनेजर की खुदकुशी का मामला, पत्नी ने जहर खाकर की जान देने की कोशिश; हालत गंभीर
ग्वालियर। इंदौर में पेटीएम कंपनी के फील्ड मैनेजर गौरव गुप्ता की खुदकुशी के बाद से उनकी पत्नी मोहिनी सदमे में थी, आज उन्होंने जहर खा लिया। बता दें कि बीते दिन ही गौरव का अंतिम संस्कार ग्वालियर में किया गया। जिसके बाद से उनकी पत्नी डिप्रेशन में थी, इसी कारण से उन्होंने यह कदम उठाया। आनन-फानन में परिजन मोहिनी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्थि संचय से पहले खा लिया जहर

ग्वालियर निवासी मृतक गौरव गुप्ता के परिजन उसका शव इंदौर से ग्वालियर ले आए और कल अंतिम संस्कार कर दिया। आज परिजन जब सुबह अस्थि संचय के लिए जा रहे थे तभी गौरव की पत्नी मोहिनी ने जहर खा लिया। आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो मोहिनी ने कहा कि उसने जहर खाया है। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे।

7 साल से पेटीएम में कर रहा था काम

छोटे भाई नीरज ने बताया कि गौरव को कोई दिक्कत नहीं थी, ना पारिवारिक परेशानी थी ना आर्थिक समस्या थी, 9 लाख का पैकेज था, उन्हें जॉब से निकालने का डर नहीं था, उन्होंने कहा था कि पेटीएम बैंक बंद भी होती तो उन्हें पेटीएम वॉलेट में ले लेते, वे 7 साल से पेटीएम में काम कर रहा था। नीरज ने कहा कि हमें भाभी के बयान से लगता है कि इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद था, जिसके कारण भाई ने फांसी लगाकर जान दे दी, अब हम चाहते हैं कि पुलिस बारीकी से इसकी जांच करे।

मृतक के परिजनों ने क्या कहा ?

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र की समाधिया कालोनी तारागंज में रहने वाला गौरव गुप्ता इंदौर में पेटीएम में बतौर फील्ड मैनेजर के पद पर था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इंदौर में रहता था। पेटीएम में पिछले दिनों मची खलबली के बाद उसने 25 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों ने बताया था कि गौरव को नौकरी जाने का डर था, इसी डिप्रेशन में उसने आत्महत्या कर ली।

बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक गौरव की 9 साल पहले ग्वालियर की रहने वाली मोहिनी से हुई थी। घर में बुजुर्ग माता-पिता के अलावा उसकी दो बेटियां है। बड़ी बेटी आदया (4), छोटी बेटी अवनी (9 माह) की है। गौरव के जाने से उनकी दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें-VIDEO : इंदौर में हैवान पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, ईंट से सिर पर किए कई वार, बालकनी से फेंकने की कोशिश…
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts