Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली से सिडनी जा रहे एअर इंडिया के विमान में यात्रियों को हुई परेशानी, हवा में लगे तेज झटके; कई घायल

दिल्ली से सिडनी जा रहे एअर इंडिया के विमान में यात्रियों को हुई परेशानी, हवा में लगे तेज झटके; कई घायल
नई दिल्ली। मौसम में खराबी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बुधवार को सिडनी जा रहे एअर इंडिया के के B787-800 VT-ANY AI-302 विमान में टर्बुलेंस की खबर सामने आई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट हवा में झटके खाने लगी। इस वजह से कई यात्री घायल हुए हैं। उड़ान के दौरान 7 यात्रियों के नसों में खिंचाव की समस्या होने लगी, लेकिन किसी भी यात्री को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी।

फ्लाइट में मौजूद थे डॉक्टर्स

दिल्ली से सिडनी जा रहे एअर इंडिया के विमान को खराब मौसम का सामना करना पड़ा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमान में मौजूद कर्मियों ने यात्रियों के रूप में यात्रा कर रहे एक डॉक्टर और एक नर्स की सहायता से ‘प्राथमिक चिकित्सा किट' का उपयोग करते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया। उन्होंने बताया कि सिडनी में एअर इंडिया के हवाईअड्डे के प्रबंधक ने विमान के उतरने पर चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की और केवल तीन यात्रियों ने चिकित्सा सहायता ली।

विमान टर्बुलेंस में फंसा

डीजीसीए ने बताया है कि एयर इंडिया का बी787-800 एयरक्राफ्ट VT-ANY फ्लाइट संख्या एआई-302 के रूप में दिल्ली से सिडनी जा रहा था। उसी दौरान हवा में विमान तेज एयर टर्बुलेंस में फंस गया। इस दौरान विमान में सवार सात यात्रियों को मामूली चोटें आई। विमान के चालक दल के सदस्यों ने घायलों को प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई। ये भी पढ़ें- सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के CM, कल ले सकते हैं शपथ; डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद का ऑफर
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts