इंदौरमध्य प्रदेश

नीमच में हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, एक की मौत, 18 घायल

नीमच के मनासा रोड पर मंगलवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, 18 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बस में सवार थे करीब 35 से 40 यात्री

जानकारी के मुताबिक, बस मनासा से नीमच आ रही थी। राधा स्वामी आश्रम के पास बस ने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। बस में बैठे यात्रियों ने बताया कि चालक बस को तेज रफ्तार में चला रहा था, जिससे बस लहरा रही थी।

मौके पर पहुंचे कलेक्टर और SDM

घटना की सूचना मिलते ही नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में एसडीएम डॉ. ममता खेड़े व पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। एसडीएम डॉ. ममता खेड़े ने अवगत कराते हुए बताया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं 18 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती है।

हादसे में इनकी हुई मौत

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अरविंद शर्मा पिता प्रकाश चंद्र शर्मा (33) निवासी ग्राम दोबड़ा तहसील मल्हारगढ़ है। इस घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि आगे कार्रवाई के लिए नीमच सिटी पुलिस विवेचना कर रही है।

ये भी पढ़ें: भोपाल में जर्जर मकानों को तोड़ने का विरोध, सड़क पर उतरे रहवासी; बिना कार्रवाई के वापस लौटी नगर निगम टीम

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button