डिसक्वालीफाई होने के बाद Vinesh Phogat की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

पेरिस ओलिंपिक 2024 में मेडल जीतने का सपना टूटते ही विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबकि, विनेश पानी की कमी के कारण बेहोश हो गईं थी, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। IOA अध्यक्ष पीटी उषा ने अस्पताल पहुंचकर जाना विनेश फोगाट की सेहत का हाल।
[caption id="attachment_129125" align="aligncenter" width="600"]
विनेश फोगाट से मिलीं IOA अध्यक्ष पीटी उषा।[/caption]
विनेश फोगाट से मिलीं IOA अध्यक्ष पीटी उषा।[/caption]
विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर
विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो गई हैं। उन्हें प्रतियोगिता के दूसरे दिन यानी कि बुधवार (7 अगस्त) को वजन बढ़ने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश को 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती का फाइनल मुकाबला का खेलना था, लेकिन उनका वजन निर्धारित वजन से 100 ग्राम अधिक था। जिसके कारण उन्हें मुकाबले से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। उन्हें अब कोई भी मेडल नहीं मिलेगा। मंगलवार को उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। वह ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं।विनेश आप चैम्पियनों में चैम्पियन हैं - PM
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- विनेश, आप चैम्पियनों में चैम्पियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।











