Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Pankh Marathon 2024 : फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन के साथ सड़कों पर दौड़े हजारों लोग, बच्चों में भी दिखा उत्साह, जानें कितना है कैश प्राइज

Pankh Marathon 2024 : फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन के साथ सड़कों पर दौड़े हजारों लोग, बच्चों में भी दिखा उत्साह, जानें कितना है कैश प्राइज
भोपाल। सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी रेस पंख एमपी मैराथन (Pankh Marathon 2024) रविवार को आयोजित की गई। इस मैराथन में देश-विदेश के फिटनेस आइकन और सुपर मॉडल मिलिंद सोमन के साथ करीब 10 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी राजधानी की सड़कों पर दौड़े। मैराथन सुबह 5 बजे से शुरू हुई। इसमें 10 साल के बच्चों से लेकर 70 साल तक के बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया। मैराथन के बीच लोगों ने फन एक्टिविटी भी की। कुछ लोग बड़ा तालाब के पास सेल्फी लेते नजर आए वहीं, कुछ लोग फेस पर मेकअप करके लोगों को आकर्षित करते नजर आए। देखें VIDEO... Pankh-Marathon-2024

मैराथन में चार कैटेगरी

  • पहली दौड़ : 42 किमी. 42 किमी. दौड़ सुबह 5 बजे से टीटी नगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर व्यापमं चौराहे से टीटी नगर स्टेडियम पर समाप्त हुई। इस कैटेगरी में शामिल होने वाले प्रतियोगियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4.00 बजे था। इसे मुख्य मैराथन का नाम दिया गया।
  • दूसरी दौड़ : 21 किमी. 21 किमी. दौड़ सुबह 6:30 बजे से टीटी नगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर नूर-उस-सबाह पैलेस से वापस होते हुए टीटी नगर स्टेडियम पर समाप्त हुई। इसे हाफ मैराथन का नाम दिया गया है। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 5.30 बजे था।
  • तीसरी दौड़ : 10 किमी. दौड़ सुबह 7:30 बजे से टीटी नगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर कर्बला चौराहे से वापस होते हुए टीटी नगर स्टेडियम पर समाप्त हुई। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रतियोगियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 6.00 बजे था। इसे ओपन मैराथन का नाम दिया गया।
  • चौथी दौड़ : 6 किमी. दौड़ सुबह 8 बजे से टीटी नगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर स्टार्टिंग पॉइंट से वापस होते हुए तात्या टोपे स्टेडियम पर समाप्त हुई। इसे रन फॉर फन मैराथन का टाइटल दिया गया। इसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 6.30 बजे का था।
Pankh-Marathon-2024

जीतने वालों को कितनी मिली प्राइज मनी

मुख्य मैराथन में टॉप 3 प्रतियोगियों के लिए फर्स्ट प्राइज- 25 हजार रुपए, सेकंड प्राइज- 20 हजार और थर्ड प्राइज- 15 हजार रुपए रहा। वहीं, हाफ मैराथन के टॉप 3 विजेताओं के लिए फर्स्ट प्राइज- 20 हजार, सेकंड प्राइज- 15 हजार और थर्ड प्राइज- 10 हजार रुपए रहा। ओपन मैराथन कैटेगरी के विजेताओं के लिए फर्स्ट प्राइज- 15 हजार, सेकंड प्राइज- 10 हजार और थर्ड प्राइज- 5 हजार रुपए रहा। रन फॉर फन कैटेगरी में दौड़ने वाले प्रतिभागियों के लिए प्राइज मनी रखी गई, लेकिन उन्हें ई-सर्टिफिकेट दिया गया। देखें VIDEO... [caption id="attachment_106110" align="aligncenter" width="600"] बड़े तालाब के पास सेल्फी लेते नजर आए रनर।[/caption]

मैराथन में उपलब्ध थी ये सुविधाएं

मैराथन में दौड़ने वाले सभी प्रतिभागियों की सुविधाओं के लिए रूट पर जगह-जगह पर रीफ्रेशमेंट की सुविधाएं की गई थी। इसी के साथ डांस- म्यूजिक, टॉयलेट और इमरजेंसी मेडिकल स्टेशन भी बनाए गए। [caption id="attachment_106111" align="aligncenter" width="600"] मेकअप करके लोगों को आकर्षित करते नजर आए लोग, बच्चों में भी दिखा उत्साह।[/caption]

पंख मैराथन का उद्देश्य

मध्य भारत की सबसे बड़ी पंख मैराथन का उद्देश्य देश - प्रदेश के युवाओं को खेल और फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन की शुरुआत 2023 में की गई थी। भोपाल शहर में मैराथन का आयोजन दूसरी बार किया जा रहा है। पहली बार इसमें ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान बजरंग पूनिया के साथ 4 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। ये भी पढ़ें - PM IN MP : प्रधानमंत्री आज झाबुआ से करेंगे BJP के चुनाव अभियान का श्रीगणेश, 7500 करोड़ की देंगे सौगात
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts