PM IN MP : प्रधानमंत्री आज झाबुआ से करेंगे BJP के चुनाव अभियान का श्रीगणेश, 7500 करोड़ की देंगे सौगात

भोपाल/झाबुआ। प्रधानमंत्री एमपी में बीजेपी के लोकसभा चुनाव के लिए अभियान का श्रीगणेश आज करेंगे। पीएम इस दौरान प्रदेश को लगभग 7500 करोड़ की सौगात देंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे दोपहर लगभग 12 बजे झाबुआ पहुंचेंगे और लगभग अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनके कार्यक्रम के लिए पूरे झाबुआ को सजाया गया है। पीएम के कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम डॉ मोहन यादव समेत बीजेपी के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी को यकीन है कि इस आदिवासी अंचल से बीजेपी का लोकसभा चुनाव अभियान करने का फायदा आगामी लोकसभी चुनाव में पार्टी को मिलेगा।
इन सौगातों से नवाजेंगे पीएम
- प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को 1.75 लाख अधिकार अभिलेख (जमीन के दस्तावेज) प्रदान करेंगे
- टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे
- प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 559 गांवों के लिए 55.9 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे
- रतलाम और मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे
- सड़क, रेल, बिजली और जल क्षेत्र से संबंधित अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
- आहार अनुदान योजना के अंतर्गत एमपी की विशेष पिछड़ी जनजातियों की 2 लाख महिलाओं को पौष्टिक आहार के लिए 1500 रुपये प्रति माह मासिक किस्त देंगे
- झाबुआ में 'सीएम राइज स्कूल' का शिलान्यास करेंगे।












