ग्वालियर में धार्मिक आयोजन में अश्लील डांस : लड़कियों के साथ ठुमके लगाते नजर आए सीएमओ और सफाई दरोगा; वायरल हुआ VIDEO

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आचार संहिता के बीच हुए धार्मिक आयोजन और उसमें हुए अश्लील डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भितरवार नगर परिषद द्वारा दिनांक 8 मार्च से 21 मार्च तक पारंपरिक गोलेश्वर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें डांसरों के साथ नगर पालिका बडोनी में पदस्थ सीएमओ और अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही कुछ इससे पल्ला झाड़ रहे हैं तो वहीं, कुछ कार्रवाई की बात भी कर रहे हैं।
https://twitter.com/psamachar1/status/1775378821442662796
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला भितरवार का बताया जा रहा है। बता दें कि नगर परिषद भितरवार में हर साल गोलेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक मेले का आयोजन किया जाता है। इस धार्मिक आयोजन में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ नगर पालिका ने अश्लील गानों पर डांसरों को भी नचाया। इसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो की 21 मार्च का बताया जा रहा है। वीडियो में अश्लील गानों पर डांसर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है, वहीं उनके साथ दतिया जिले के बड़ोनी में पदस्थ सीएमओ राधा रमन और नगर परिषद भितरवार में पदस्थ सफाई दरोगा विनोद खटीक भी झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।प्रशासन पर उठ रहे कई सवाल
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके वायरल होने से प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरा आयोजन आचार संहिता के बीच हुआ, इसके साथ ही जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी अश्लीलता में शामिल नजर आए।












