ताजा खबरराष्ट्रीय

मेघालय: 7 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे कोनराड संगमा, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं PM मोदी

शिलांग। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने उसे अपना समर्थन दे दिया है। कॉनराड संगमा 7 मार्च को दूसरी बार लेंगे मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। BJP प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी के मुताबिक इस समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने शुक्रवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

एनपीपी को मिली सबसे ज्यादा सीटें

एनपीपी को 59 में से 26 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस-टीएम को पांच-पांच सीटें हासिल हुई हैं। भाजपा महज दो सीटों पर ही सिमट कर रह गई। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) ने 11 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है। यूडीपी ने 2018 में केवल छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। निवर्तमान मुख्यमंत्री संगमा ने दावा किया कि उनके पास “32 विधायकों के साथ पूर्ण बहुमत” है।

कोनराड संगमा का पॉलिटिक करियर

  • कोमराड संगमा का जन्म 27 जनवरी 1978 को हुआ था। वह राज्य के 12वें और मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। 6 मार्च 2018 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • साल 2008 में वह राज्य के सबसे युवा वित्त मंत्री बने। साल 2008 में उन्हें मेघालय विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत मिली और साल 2013 तक वह विधायक रहे। उन्हें फाइनेंस, बिजली और पर्यटन मंत्री की जिम्मेदारी मिली।
  • उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा की मृत्यु के बाद साल 2016 में उन्हें NPP की अध्यक्षता मिली।
  • 19 मई 2016 को वह 16 लोकसभा का सदस्य बने। 1 सितंबर 2016 को उन्हें ऊर्जा क्षेत्र को लेकर बनी स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य बने।
  • मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बीबीए (एंटरप्रेनेरियल मैनेजमेंट) है। इसके अलावा उन्होंने पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी और इंपीरियल कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से एमबीए फाइनांस की डिग्री ली है।

सीएम कोनराड संगमा के भाई हारे

मेघालय सीएम कोनराड संगमा के भाई जेम्स संगमा चुनाव हार गए, वे दादेंग्रे सीट से चुनाव लड़े थे। उन्हें टीएमसी उम्मीदवार रूपा मारक ने मात दी। कोनराड संगमा भाई की सीट पर री-काउंटिंग की मांग कर रहे हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button