समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। ‘सत्य वचन और अटूट वादे’ के नाम से जारी इस संकल्प पत्र के मुताबिक यूपी में सपा सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने के लिए कानून बनाया जाएगा। घोषणा पत्र में हर वर्ग के लिए कई ऐलान किए गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि सभी फसलों पर MSP दी जाएगी।
घोषणा पत्र में किए ये वादे
- गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान कर दिया जाएगा।
- किसानों को 4 साल के भीतर कर्ज मुक्त किया जाएगा। ऋण मुक्ति कानून बनेगा।
- 2 एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को 2 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया खाद मुफ्त दी जाएगी।
- किसान आंदोलन में शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपए की मदद और उनकी याद में स्मारक बनाए जाएंगे।
- बीपीएल परिवारों को प्रतिवर्श 2 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
- अर्बन एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट मनरेगा के तहत बनेगा।
- 12वीं पास बच्चों को फ्री में लैपटॉप दिया जाएगा।
- 300 यूनिट बिजली घरेलू इस्तेमाल के लिए फ्री में दी जाएगी।
- सरकारी नौकरी में महिला को 33 फीसदी आरक्षण का वादा।
- कारीगर बजार स्थापित किया जाएगा।
- सभी फसलों के लिए MSP दी जाएगी।
- 1090 को फिर मजबूत करेंगे, ईमेल वाट्सएप से एफआईआर की व्यवस्था होगी।
- लड़कियों को KG से PG तक फ्री शिक्षा देने का एलान।
- बुजुर्गों को 18 हजार रुपए की पेंशन का वादा।
- समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर खाले जाएंगे, जिसमें गरीबों को राशन और जरूरी सामान मिलेगा। कैंटीनों में 10 रुपए में थाली मिलेगी।
- 1890 मजदूर पावर लाइन की शुरुआत करेंगे।
- समाजवादी पेंशन योजना और कन्या विद्याधन योजना दोबारा शुरू की जाएगी।
- सिंगल रूफ क्लीयरेंस सिस्टम मौजूदा और नए उद्योग के लिए बनेगा।
- किसान की आय में सुधार के लिए काम होगा।
- कामधेनु योजना पशुपालन के लिए दोबारा शुरू की जाएगी।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 8, 2022