अंतर्राष्ट्रीय

Norway Nightclub Shooting: नॉर्वे के मध्य ओस्लो में नाइटक्लब में हुई गोलीबारी, दो लोगों की मौत; कई घायल

अमेरिका में लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आने के बाद अब यूरोप में भी फायरिंग की घटना सामने आई है। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में एक Gay Bar में शनिवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल के पास से ही एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, हमले का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सिरफिरे ने बैग से निकाली बंदूक और…

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना उस वक्त हुई जब क्लब में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि, एक आदमी बैग लेकर यहां पहुंचा और उसने बैग से बंदूक निकालकर गोली चलानी शुरू कर दी। वहीं पुलिस के मुताबिक, एक संदिग्ध को घटनास्थल से पकड़ा गया है। साथ ही घटनास्थल से बंदूक भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल, संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।

ओस्लो में होनी है प्राइड परेड

गौरतलब है कि ओस्लो में शनिवार को ही समलैंगिकों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक प्राइड परेड का आयोजन किया जाना है। इससे ठीक पहले इस तरह की घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है। पुलिस ने भी पूरे शहर में सुरक्षा के इंतजाम और कड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- मैक्सिको में गोलीबारी, पुलिस और आम नागरिकों के बीच मुठभेड़; 4 पुलिसकर्मियों समेत 13 लोगों की मौत

रेड अलर्ट पर ओस्लो यूनिवर्सिटी अस्पताल

जानकारी के मुताबिक, घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं ओस्लो यूनिवर्सिटी के अस्पताल की ओर से कहा गया है कि घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल, गोलीबारी के बाद अस्पताल को रेड अलर्ट पर रखा गया है।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button