राष्ट्रीय

Noida : फिल्म सिटी के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, छेनू गैंग के शातिर शूटर को लगी गोली

नोएडा फिल्म सिटी में शुक्रवार को सेक्टर-20 में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जिसमें दानिश उर्फ सियार नाम का एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि इसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

चेकिंग के दौरान रोकने पर भागे बदमाश

नोएडा पुलिस ने बताया कि सेक्टर 20 पुलिस और बदमाशों के बीच फिल्म सिटी बिजली घर के पास मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। बदमाश दानिश को गोली लग गई। बदमाश त्रिलोक पुरी दिल्ली का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के 4 मोबाइल, चोरी की 1 बाइक, 315 बोर का 1 तमंचा और 1 खोखा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Case : दिल्ली शराब घोटाले में ED का एक्शन, पंजाब-हैदराबाद समेत 35 जगहों पर छापेमारी

20 से ज्यादा दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बदमाश छेनू गैंग का शूटर भी रहा है। थाना सेक्टर 20 से कई मुकदमों में वांछित भी चल रहा था। घायल बदमाश के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लूट आदि के करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- अगला चीफ जस्टिस कौन ? उत्तराधिकारी नामित करने के लिए केंद्र ने लिखा पत्र, अगले महीने रिटायर हो रहे हैं CJI यूयू ललित

चार दिनों में पांच मुठभेड़

नोएडा में एक के बाद एक पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो रही है। बीते चार दिनों में ये पांचवी मुठभेड़ हुई है। अब तक तक छह बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं एक बदमाश की मौत हो चुकी है। पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

  • नोएडा के थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में बदमाशों और पुलिस के बीच फिल्म सिटी बिजली घर के पास मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश दानिश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दानिश त्रिलोक पुरी दिल्ली का निवासी है।
  • नोएडा में थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में गुरुवार देर रात को पुलिस और लुटेरे बदमाश के बीच मुठभेड़ में हरजीत पुत्र गन्नू सिंह निवासी ट्रानिका सिटी गाजियाबाद हुई है। बदमाश के पास से दिल्ली से चोरी हुई केटीएम बाइक, लूटे गये 03 मोबाइल बरामद हुए है। ये तीनों मोबाइल एक ही दिन में गाजियाबाद से छीने थे।
  • तीन दिन पहले सेक्टर-58 क्षेत्र में बदमाश रवि किसी का मोबाइल लूट कर भाग रहा था। इस दौरान पीड़ित ने शोर मचा दिया। पुलिस को जानकारी मिलते ही नाकाबंदी कर दी गई। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने सेक्टर-62 के पास सघन चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने रवि को रुकने का इशारा किया। रवि ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से रवि घायल हो गया।
  • थाना सेक्टर- 113 पुलिस ने सेक्टर 117 के पास मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने 6 महीने पहले एक कलेक्शन एजेंट से लूट की थी। पहचान जतिन उर्फ चीता हुई थी। इसके पांच साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
  • ग्रेटर नोएडा में पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश की मौत हो गई है। जबकि दो साथियों की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान SI वरुण पवार को भी गोली लगी है। उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन बदमाशों ने एक दिन पहले व्यापारी के 11 साल के बेटे का अपहरण किया था। साथ ही 30 लाख फिरौती मांगी थी।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button