Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi Excise Policy Case : दिल्ली शराब घोटाले में ED का एक्शन, पंजाब-हैदराबाद समेत 35 जगहों पर छापेमारी

Delhi Excise Policy Case : दिल्ली शराब घोटाले में ED का एक्शन, पंजाब-हैदराबाद समेत 35 जगहों पर छापेमारी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम एक बार फिर एक्शन में आ गई है। शराब नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन (Money Laundering) के मामले में ईडी की टीम तलाशी अभियान चला रही है। सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारी दिल्ली, पंजाब और हैदराबाद में 35 स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ शराब वितरकों, कंपनियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं की तलाशी ली जा रही है।

दिल्ली के CM केजरीवाल ने उठाया कार्रवाई पर सवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा कि 500 से ज्यादा रेड, 3 महीनों से सीबीआई और ईडी के 300 से ज्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं- एक मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत ढूंढने के लिए। कुछ नहीं मिल रहा। क्योंकि कुछ किया ही नहीं। अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा ?

शराब वितरकों और कंपनियों में ईडी की रेड

सूत्रों ने बताया कि कुछ शराब वितरकों, कंपनियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं की तलाशी ली जा रही है। ईडी (ED) इस मामले में अब तक 103 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। इस मामले में पिछले महीने शराब व्यवसायी एवं शराब बनाने वाली कंपनी ‘इंडोस्पिरिट’ के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया गया था। ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित ट्वीट, BJP भड़की; महिला आयोग ने भेजा नोटिस

मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एफआईआर के अनुसार इंडोस्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू ने मनीष सिसोदिया के सहयोगियों को दो बार में करोड़ों रुपए भुगतान किए गए थे। वहीं, सीबीआई की एफआईआर में आरोप है कि मनीष सिसोदिया के एक सहयोगी अर्जुन पांडे ने इंटरटेनमेंट और इवेंट मैनेजमेंट कपंनी के पूर्व सीईओ विजय नायर की ओर से समीर महेंद्रू से करीब 2-4 करोड़ रुपए नकद पैसे लिए थे।

एलजी की सिफारिश पर केस दर्ज

दरअसल, एलजी विनय कुमार सक्सेना की सिफारिश पर दिल्ली में शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद में ईडी ने भी जांच शुरू की थी। इस मामले में जांच एजेंसियों ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मुख्य आरोपी बनाया था। इसके बाद से सीबीआई और ईडी लगातार छापेमारी कर सबूत इकट्ठा करने का प्रयास कर रही है।

16 सितंबर को 40 ठिकानों पर रेड

इससे पहले बीते 16 सितंबर को ईडी ने 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसमें सिर्फ हैदराबाद में 25 ठिकानों पर रेड की थी। इसके अलावा शराब नीति घोटाले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है। ये भी पढ़ें- VIDEO : तीन दिन पहले हुआ था भारतीय मूल के 4 लोगों का अपहरण… कैलिफोर्निया में शव मिले, मृतकों में 8 महीने की बच्ची शामिल

6 सितंबर को 35 जगहों पर छापेमारी

इससे पहले बीते 6 सितंबर को ईडी ने दिल्ली समेत कई राज्यों में 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और पंजाब के शहरों में भी रेड की थी। जांच एजेंसी के निशाने पर शराब कारोबारी थे। ईडी की छापेमारी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घर शामिल नहीं था। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts