अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

न्यूजीलैंड : महिला फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन से पहले ऑकलैंड में गोलीबारी, दो लोगों की मौत; हमलावर ढेर

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में गुरुवार को गोलीबारी की घटना हुई। महिला फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले मध्य ऑकलैंड में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने कहा कि, फुटबॉल टूर्नामेंट योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा। पुलिस ने बंदूकधारी को भी मार गिराया है, मामले की जांच की जा रही है।

पीएम हिपकिंस ने जताया दुख

प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने न्यूजीलैंड में हुई गोलीबारी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने बयान जारी कर बताया कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में महिला फुटबॉल विश्व कप के उद्घाटन मैच से कुछ घंटे पहले ही सिटी सेंटर की व्यस्त सड़कों में से एक में गोलीबारी हुई। जानकारी के मुताबिक, इस गोलीबारी में पुलिस अधिकारियों सहित छह लोग घायल हो गए। इस टूर्नामेंट की मेजबानी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया साथ मिलकर कर रहे हैं।

शॉटगन से लैस था हमलावर

पीएम के बयान के मुताबिक, अपराधी पंप एक्शन शॉटगन से लैस था। अपराधी निर्माण स्थल के पास बंदूक को लहराता हुए आगे बढ़ा और उसने फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर के अलावा अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। ऐसा लगता है कि यह किसी एक व्यक्ति की हरकत है। उन्होंने कहा कि, सभी खिलाड़ी और कर्मचारी सुरक्षित हैं।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button