Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी : अब न्यूयॉर्क के पार्क में मास शूटिंग, 1 की मौत; कई लोग घायल

अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी : अब न्यूयॉर्क के पार्क में मास शूटिंग, 1 की मौत; कई लोग घायल
वॉशिंगटन। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब न्यूयॉर्क के एक पार्क में मास शूटिंग का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हुए हैं। घटना न्यूयॉर्क के रोचेस्टर सिटी इलाके की है। इस दौरान पार्क में पार्टी चल रही थी जिसमें कई लोग शामिल थे।

आरोपियों का पता लगा रही पुलिस

रोचेस्टर पुलिस के मुताबिक ये गोलीबारी शाम 6:20 बजे हुई। इस दौरान मेपलवुड पार्क में पार्टी चल रही थी, जिसमें कई लोग शामिल थे। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और देखा कि, कई लोग गोली लगने की वजह से घायल हो गए हैं। गोलीबारी में कौन और कितने लोग शामिल थे, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। गोलीबारी की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस अपराधियों का पता करने के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

20 साल के लड़के की मौत

पुलिस के मुताबिक, इस गोलीबारी में 20 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। पांच अन्य लोगों को मामूली घाव आए हैं, सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को निजी वाहन से और अन्य को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। गोली लगने से घायल हुए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ये भी पढ़ें- हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारी घोषित की, कहा- हम जीतेंगे ये भी पढ़ें- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प पर फायरिंग : 20 साल का शूटर… बिल्डिंग से बरसाईं गोलियां, FBI कर रही मामले की जांच
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts