अन्यखेल

Laureus Awards: नीरज चोपड़ा लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवाॅर्ड के लिए नॉमिनेटेड, ये सम्मान पाने वाले तीसरे भारतीय

तोक्यो ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को 2022 लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड किया गया है। उनके अलावा नामांकित स्पोर्ट्स स्टार्स में टेनिस स्टार डेनियल मेदवेदेव, एम्मा रादुकानु, फुटबॉलर पेड्रि, स्विमर एरियन टिटमस और एथलीट युलिमार रोजस को भी नामांकित किया गया है।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड स्विमिंग चैंपियनशिप दूसरी बार स्थगित, अब जुलाई 2023 में होगी, जानें इसकी वजह

खेल पत्रकारों और प्रसारकों के पैनल ने किया चयन

दुनिया के 1,300 से अधिक खेल पत्रकारों और प्रसारकों के एक पैनल ने इस साल के लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवाॅर्ड्स के लिए 7 श्रेणियों में से प्रत्येक में नामांकित व्यक्तियों का चयन किया है। विजेताओं का खुलासा अप्रैल में, लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स एकेडमी, दुनिया की अंतिम खेल जूरी द्वारा वोट देने के बाद किया जाएगा, जो अब तक के सबसे महान खेल दिग्गजों में से 71 से बना है।

ये भी पढ़ें: भज्जी ने BCCI पर लगाए आरोप: कहा- बोर्ड में नहीं थी पहचान इसलिए नहीं मिली कप्तानी

भारत के तीसरे खिलाड़ी नीरज

नीरज चोपड़ा लॉरियस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड होने वाले तीसरे भारतीय हैं। 2019 में पहलवान विनेश फोगाट को नामित किया गया था, जबकि 2020 में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी नामित किया गया था। सचिन को 2000 से 2020 के बीच खेलों के सर्वश्रेष्ठ लम्हे का पुरस्कार मिला। सचिन को ये अवॉर्ड 2011 में भारत के विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा कंधे पर बैठाकर स्टेडियम के चक्कर लगाने वाले यादगार पल के लिए ये पुरस्कार मिला था।

नीरज चोपड़ा ने भी ट्वीट कर दी जानकारी

नीरज चोपड़ा ने भी ट्वीट कर नामांकन पाने के बाद रिएक्ट किया है। नीरज ने लिखा, ‘लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर अवाॅर्ड के लिए कुछ असाधारण एथलीटों के साथ नामांकित होना एक विशेष अनुभूति है।’ खेल जगत में पहचाना जाना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान है।

ये भी पढ़ें: Australian Open 2022: राफेल नडाल ने 21वां ग्रैंड स्लैम जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में मेदवेदेव को हराया

संबंधित खबरें...

Back to top button