खेलटेनिस

Australian Open 2022: राफेल नडाल ने 21वां ग्रैंड स्लैम जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में मेदवेदेव को हराया

स्पेन के दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल ने आज इतिहास रच दिया है। नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 का खिताब अपने नाम कर 21वां ग्रैंड स्लैम जीता और विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इस तरह नडाल मेंस सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: अफ्रीकी टीम से बुरी तरह हारी भारतीय टीम, कप्तान केएल राहुल का दावा- हार बनाती है अधिक मजबूत

नडाल ने इन्हें पछाड़कर बनाया रिकॉर्ड

नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पछाड़कर ये रिकॉर्ड बनाया। नडाल ने 5 घंटे 24 मिनट तक चले लंबे और संघर्षपूर्ण फाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव को 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। वहीं लगातार दूसरे साल मेदवेदेव को ऑस्ट्रेलियन ओपन में हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: ICC Awards 2021: भारत की स्मृति मंधाना बनीं साल की बेस्ट महिला क्रिकेटर, पाक खिलाड़ियों का रहा दबदबा

21वां ग्रैंड स्लैम खिताब

इससे पहले हैं स्पेनिश खिलाड़ी ने 20 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए थे। 2005 में फ्रेंच ओपन जीतकर पहला ग्रैंड स्लैम जीतने वाले राफेल नाडाल ने 13 फ्रैंच ओपन का खिताब जीता है। नाडाल ने साल 2008 और 2010 में विम्बलडन का खिताब जीता था, तो चार बार यूएस ओपन भी अपने नाम कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के फाइनल में फ्रांस के डेनियल मेदवेदेव को हराकर राफेल नाडाल ने 21 ग्रैंड स्लैम का खिताब अपने नाम किया।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button