मनोरंजनराष्ट्रीय

68th National Film Awards : अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, अपर्णा बालमुरली बनी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री; देखें पूरी लिस्ट

शुक्रवार को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। जिसमें देशभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया। ये कार्यक्रम नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित किया गया। इसमें ‘तान्हाजी द अनसंग वॉरियर’ के लिए अजय देवगन और ‘सोरारई पोटरु’ के लिए साउथ स्टार सूर्या को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।

इस साल फीचर फिल्म श्रेणी में 305 फिल्मों को नामांकन मिला। बता दें कि ये पुरस्कार साल 2020 के लिए दिए गए हैं। इस साल फीचर फिल्म जूरी का नेतृत्व फिल्म निर्माता विपुल शाह ने किया। वहीं, पुरस्कारों की घोषणा जूरी सदस्य धरम गुलाटी ने की है। बता दें कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार इस साल के अंत में एक समारोह में दिए जाएंगे।

बेस्ट एक्टर– अजय देवगन (तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर) और सूर्या (सोरारई पोटरू)

बेस्ट एक्ट्रेस– अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोटरू)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर– बीजू मेनन (अय्यप्पनम कोशियुम)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस– लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम)

बेस्ट हिन्दी फिल्म– तुलसीदास जूनियर (आशुतोष गोवारिकर)

बेस्ट डायरेक्टर– केआर सचिदानंदन (मलयालम फिल्म एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए)

बेस्ट पापुलर फिल्म– तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर

बेस्ट फीचर फिल्म– सोरारई पोटरू (तमिल)

बेस्ट गीतकार– मनोज मुन्तशिर (सायना)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन– विशाल भारद्वाज (1232 किलोमीटर के लिए)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत)- थमन एस (अला वैकुंठपुरमुलु)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक)- जीवी प्रकाश (सोरारई पोटरू)

बेस्ट तेलुगु फिल्म– कलर फोटो

बेस्ट मराठी फिल्म– गोष्ठा एका पैठानाची

बेस्ट कन्नड़ फिल्म– डोलु

बेस्ट मलायलम फिल्म– थिंकड़युवा निश्चियम

बेस्ट तमिल फिल्म– शिवरंजिनियुम इनुम सिला पेंगलु

बेस्ट असामी फिल्म– ब्रिज

बेस्ट हरियाणवी फिल्म– दादा लखमी

बेस्ट तुलु फिल्म– जितिगे

बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म– एना की गवाही (डांगी)

बेस्ट कोरियोग्राफर– संध्या राजू (नाट्यम, तेलुगु)

बेस्ट एक्शन एंड डायरेक्शन– राजशेखर, माफिया सासी और सुप्रीम सुंदर (ए.के.अयप्पन कोशियम)

बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इस्यू– जस्टिस डिलेड बट डिलिवर्ड और थ्री सिस्टर्स को संयुक्त रूप से दिया जाता है।

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट– मध्य प्रदेश

बेस्ट बुक ऑन सिनेमा– द लॉन्गेस्ट किस- किश्वर देसाई इसके लेखक हैं।

मोस्ट फिल्म फ्रेंडली (विशेष उल्लेख)– उत्तराखंड और यूपी

बेस्ट नरेशन ‘वॉयस ओवर’ अवॉर्ड– शोभा थरूर श्रीनिवासन- फिल्म ‘रैप्सोडी ऑफ रेन- मॉनसून ऑफ केरल’ के लिए

ये भी पढ़ें- Oscar Awards 2022 : CODA ने जीता बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, ऑस्कर से चूकी भारत की ‘Writing With Fire’

संबंधित खबरें...

Back to top button