Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग : नागपुर से कोलकाता जा रही थी फ्लाइट, विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप

रायपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग : नागपुर से कोलकाता जा रही थी फ्लाइट, विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी, जिसके बाद गुरुवार को रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर विमान को तुरंत खाली कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। विमान की जांच की जा रही है।

विमान में सवार सभी पैसेंजर सुरक्षित

माना थाना पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर सुबह करीब 9 बजे एयरपोर्ट के अधिकारियों को नागपुर-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना मिली। जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर रायपुर लाया गया। विमान में 150 से ज्यादा पैसेंजर सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। CISF और रायपुर पुलिस की टीम विमान की जांच कर रही है। गौरतलब है कि अक्टूबर में 90 से ज्यादा विमानों को बम की धमकी मिली थी और बाद में ये सभी झूठी साबित हुईं। इस वजह से विमान कंपनियों को 200 करोड़ रुपए तक का नुकसान हुआ था। ये भी पढ़ें- UPPSC Protest : प्रयागराज में प्रोटेस्ट कर रहे अभ्यर्थियों पर प्रशासन का एक्शन, लोक सेवा आयोग के सामने से छात्रों को घसीटकर ले गई पुलिस
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts