PlayBreaking News

नागदा-उन्हेल रोड पर दर्दनाक हादसा : डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं की मौत, 7 घायल

Follow on Google News
नागदा-उन्हेल रोड पर दर्दनाक हादसा : डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, दो महिलाओं की मौत, 7 घायल
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नागदा-उन्हेल रोड पर देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डंपर ने जा घुसी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, 7 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, उन्हेल तहसील का रहने वाला बाघेला परिवार रतलाम से खरीदारी करके घर लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। दरअसल, बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे डंपर चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार सीधा डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह चपटा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार भी घायल हुआ है। [caption id="attachment_117252" align="aligncenter" width="600"] हादसे में सावित्री बाई और चंदा की मौत हो गई।[/caption]

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

इस हादसे में सावित्री बाई (40) और चंदा (30) की मौत हो गई। घायलों की पहचान सुशीला (40) पत्नी भगवान सिंह, बेटी अंजली (19), अंशिका (14), पूजा (12), निहारिका (5), संदीप (20), रामेश्वर के रूप में हुई है। यह परिवार उन्हेल निवासी बताया जा रहा है।

शादी की खरीददारी करके लौट रहा था परिवार

अंजली की कुछ दिन पहले सगाई हुई है। सगाई के बाद परिवार शादी की तैयारी में लगा था। सुशीला बेटी अंजलि, अंशिका (14), पूजा (12), निहारिका (5) के साथ रतलाम खरीदारी करने गई थीं। रतलाम से उन्हेल लौटने के लिए उन्होंने कार किराए पर की। इसे ड्राइवर सादिक (18) निवासी मंडवासा चला रहा था। नागदा और उन्हेल के बीच हरियाली ढाबे के पास कार के आगे चल रहे डंपर और बाइक में एक्सीडेंट हो गया। कार भी पीछे से जा घुसी। ये भी पढ़ें- Indore Crime News : ससुर से परेशान दामाद ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत, वापस नहीं दे रहा था सवा लाख रुपए
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts