MP Weather Update: बर्फीली हवाओं से ठिठुर रहा प्रदेश, अभी और बढ़ेगा ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया कोल्ड-डे का अलर्ट

MP Weather Update: बर्फीली हवाओं से ठिठुर रहा प्रदेश, अभी और बढ़ेगा ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया कोल्ड-डे का अलर्ट
भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड का एक और दौर शुरू हो गया है। रविवार को प्रदेश के पांच जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें शाजापुर, सीहोर, रायसेन, रतलाम और सिंगरौली शामिल हैं। वहीं आज सुबह से ही 20 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा। प्रदेश का लगभग आधा हिस्सा कोहरे से ढंक गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बर्फीली हवा से प्रदेश ठिठुर रहा है। अगले 3 दिन कोहरे और कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है।

ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट 

मध्यप्रदेश में लोग ठंडी हवाओं से ठिठुर रहे है। ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश के कई शहरों में शनिवार को कोल्ड-डे रहा। शिवपुरी में सबसे कम 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दमोह में 20 डिग्री, खजुराहो में 22.2 डिग्री, नौगांव में 22.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 22.6 डिग्री, रीवा और पचमढ़ी में 23 डिग्री तापमान रहा। बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 25.6 डिग्री, उज्जैन में 29 डिग्री, इंदौर में 27.9 डिग्री और जबलपुर में 25 डिग्री तापमान रहा।

आज ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों के मौसम को शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। लेकिन गुना, अशोकनगर, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, धार, इंदौर, उज्जैन, सिंगरौली, रायसेन, सीहोर, रतलाम में मध्यम से लेकर हल्का कोहरा छाया रह सकता है। सिंगरौली, रायसेन, सीहोर, रतलाम, शाजापुर और नीमच जिलों में शीतल दिन की स्थिति रहेगी। ये भी पढ़ें- जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनेंगे सीएम मोहन यादव, नई गाईडलाईन जारी, ये रहेगा फार्मेट, ऐसे करें शिकायत
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts