ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Transfer : प्रदेश में फिर हुई प्रशासनिक सर्जरी, 7 अफसरों के ट्रांसफर, आदेश जारी

भोपाल। चुनावी साल में भी मध्य प्रदेश शासन में तबादलों का क्रम जारी है। रोज अलग-अलग विभागों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसी बीच शनिवार को प्रदेश में फिर एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। प्रदेश सरकार ने 6 आईपीएस और 1 एएसपी अधिकारी का तबादला आदेश जारी कर दिया दिया है।

आदेश के अनुसार, भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को मुरैना का नया एसपी बनाया गया। एडिशनल एसपी मनीष खत्री होंगे भिंड के नए पुलिस अधीक्षक। वहीं इंदौर डीसीपी अपराध निमिष अग्रवाल को नगरीय पुलिस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जानकारी के अनुसार भिंड जिला को लगभग एक महीने के बाद नया एसपी मिला है। जिनके प्रभार बदले गए उनकी सूची नीचे हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button