
देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में 7584 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जो कल के मुकाबले 344 ज्यादा हैं। इस दौरान 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3,791 लोग ठीक भी हुए। वहीं एब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 36,267 हो गई है।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल मामले: 4,32,05,106
सक्रिय मामले: 36,267
कुल रिकवरी: 4,26,44,092
कुल मौतें: 5,24,747
कुल वैक्सीनेशन: 1,94,76,42,992
दैनिक संक्रमण दर 2.26 फीसदी
एक्टिव केस की संख्या कुल संक्रमितों की 0.08 फीसदी है। देश में महामारी से रिकवरी की दर 98.70 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर 2.26 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.50 फीसदी है। कोरोना मृत्यु दर 1.21 फीसदी है।
एक दिन पहले देश में कोरोना के 7,240 नए केस मिले थे और 8 लोगों की मौत हुई थी।
10 दिनों में कोरोना की चाल
पिछले 10 दिनों से लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से देश के सभी राज्यों को पत्र लिखा है। पत्र में कोरोना के नियमों का पालन कराने और टेस्टिंग व ट्रेसिंग करने के लिए भी कहा है।
तारीख | नए केस |
1 जून | 2745 |
2 जून | 3712 |
3 जून | 4041 |
4 जून | 3962 |
5 जून | 4270 |
6 जून | 4518 |
7 जून | 3741 |
8 जून | 5233 |
9 जून | 7240 |
10 जून | 7584 |
नए केस में महाराष्ट्र फिर टॉप पर
देश में सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में ही हैं। राज्य में गुरुवार को 2,813 नए केस मिले। 1,047 लोग ठीक भी हो गए, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। महाराष्ट्र में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को नए केस में 4% की बढ़ोतरी हुई। महाराष्ट्र में अभी 11,571 एक्टिव केस हैं। इनमें अकेले 70% एक्टिव केस मुंबई में हैं।
केरल में पिछले 24 घंटे में 2,193 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इस दौरान 1,296 मरीज ठीक हुए और 17 संक्रमितों की मौत हो गई। केरल में पॉजिटिविटी रेट 11.50% है।
दिल्ली में गुरुवार को नए केस फिर बढ़े। गुरुवार को दिल्ली में 622 नए मरीज मिले, 537 मरीज ठीक हुए, जबकि 2 संक्रमितों की मौत हो गई। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को कोरोना केस में 10% की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 1,774 है।
ये भी पढ़ें- कोरोना और हार्ट अटैक के बीच क्या कनेक्शन है? आजकल क्यों बढ़ गए हैं हार्ट अटैक के केस
MP में भी बढ़ने लगे हैं केस
मध्यप्रदेश में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना के 50 नए केस मिले हैं। इसमें भोपाल में सबसे ज्यादा 16 और इंदौर में 10 नए मरीज है। इस दौरान 42 मरीज ठीक भी हुए। प्रदेश में अभी 283 एक्टिव केस हैं।
14 जिलों में मिले नए संक्रमित
जिला | नए कोरोना केस |
भोपाल | 16 |
दतिया | 01 |
गुना | 01 |
होशंगाबाद | 05 |
इंदौर | 10 |
जबलपुर | 03 |
कटनी | 01 |
मंडला | 02 |
मुरैना | 01 |
नरसिंहपुर | 01 |
रायसेन | 05 |
रतलाम | 02 |
सागर | 01 |
उज्जैन | 01 |