इंदौरग्वालियरजबलपुरताजा खबरभोपालमध्य प्रदेशस्वास्थ्य

MP NEWS : दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार ने बढ़ाया इंटर्न, जूनियर और रेसिडेंट डॉक्टर्स का स्टायपेंड, 4 हजार तक का इजाफा, हड़ताल खत्म

भोपाल। प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों मे जूनियर डॉक्टर और रेसिडेंट डॉक्टर्स का स्टायपेंड बढ़ गया है। जूनियर डॉक्टरों के स्टायपेंड में तीन हजार तक और सीनियर रेसिडेंट डॉक्टरों का स्टायपेंड चार हजार रुपए तक बढ़ाया गया है। बुधवार शाम को लोक स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2023 से लागू मानी जाएगी। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संकेत सिते और जूडा के प्रवक्ता डॉ.कुलदीप गुप्ता ने बताया कि सरकार ने हमारी मांग मान ली है। लिहाजा, एसोसिएशन ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है।

भोपाल के जीएमसी में बुधवार सुबह दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध करते जूनियर डॉक्टर्स

सुबह दो घंटे हड़ताल, शाम तक मानी मांग

इससे पहले बुधवार को जूनियर्स डॉक्टरों ने स्टायपेंड में इजाफे की मांग को लेकर दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाओं में काम नहीं किया। साथ ही उन्होंने ज्ञापन देकर शाम तक स्टायपेंड न बढ़ने पर पूर्णकालिक हड़ताल करने की धमकी भी दी। गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हमीदिया और सुल्तानिया अस्पताल में बुधवार को जूनियर डॉक्टर्स ने बुधवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रूटीन ओपीडी में काम बंद हड़ताल की। इससे पहले जूनियर डॉक्टर्स स्टायपेंड बढाने की मांग को लेकर विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर काम कर रहे थे।

भोपाल के जीएमसी में बुधवार सुबह दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल करते जूनियर डॉक्टर्स

नवंबर 2022 में भी हड़ताल के बढ़ा था स्टायपेंड

सरकारी मेडिकल कॉलेजों से पीजी कर रहे मेडिकल स्टूडेंट्स (जूनियर डॉक्टर) का स्टायपेंड नवंबर 2022 में भी बढ़ा था। स समय भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर गए थे। गौरतलब है कि जून 2021 में राज्य सरकार ने जूनियर डॉक्टर्स के स्टायपेंड में बढ़ोत्तरी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीआईपी) के आधार पर वार्षिक कर दी थी। इसके साथ ही सरकार ने दावा किया था कि इंडेक्स के आधार पर ही सालाना स्टायपेंड में इजाफा किया जाएगा। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में हर साल वृद्धि के प्रावधान के बावजूद अप्रैल 2022 के स्थान पर वृद्धि नवंबर 2022 में की गई थी। इसके बाद से अब तक कोई वृद्धि नहीं हुई थी। हालांकि अब सरकार की तरफ से ये साफ कर दिया गया है कि बुधवार को स्टायपेंड की नई दरें जारी की गई हैं, जो 1 अप्रैल 2023 से लागू मानी जाएंगी। ऐसे में अब जूनियर डॉक्टर्स को इस अवधि का एरियर भी मिलेगा।

अब इतना हो गया स्टायपेंड

 

पदनाम                                      वर्तमान            नया स्टायपेंड
डिप्लोमा/पीजी प्रथम वर्ष                69,115            72,633
डिप्लोमा/पीजी द्वितीय वर्ष            71,241            74,867
पीजी तृतीय वर्ष                            73,368             77,102
इंटर्न                                           12,760            13,409
सुपर स्पेशलिटी प्रथम वर्ष               73,368           77,102
सुपर स्पेशलिटी द्वितीय वर्ष           73,368           77,102
सुपर स्पेशलिटी तृतीय वर्ष              73,368            77,102
सीनियर रेसीडेंट                            80,811            84,924
जूनियर रेसीडेंट                             59,223            59,223

ये भी पढ़ें – लेबर रूम में खेली होली, प्रसव के लिए आई महिला का वीडियो भी किया शूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीएमसी डीन ने तीन जूडा को किया सस्पेंड

संबंधित खबरें...

Back to top button