Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

3 इडियट्स पर बोले आमिर खान:सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं थी फिल्म, अनशन को लेकर भी जताई चिंता

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन के बीच अभिनेता आमिर खान का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने वर्षों से चल रहे उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जाता था कि फिल्म 3 इडियट्स का रैंचो किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित था। साथ ही उन्होंने वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी व्यक्त की।
सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं थी फिल्म, अनशन को लेकर भी जताई चिंता
सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं थी 3 इडियट्स

आमिर खान ने कहा कि 3 इडियट्स बनाते समय वह और फिल्म के लेखक सोनम वांगचुक को जानते तक नहीं थे। उन्होंने कहा कि फिल्म का किरदार उनसे प्रेरित होने की बात केवल एक गलतफहमी है। आमिर ने वांगचुक के अनशन को लेकर चिंता जताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने और अनशन खत्म करने की उम्मीद भी की। इस बीच सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 20वें दिन में पहुंच गई है।

रैंचो को लेकर आमिर खान ने दूर की गलतफहमी

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दौरान दर्शकों से बातचीत में आमिर खान ने 3 Idiots के चर्चित किरदार रैंचो को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि फिल्म का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित था। आमिर के मुताबिक जब फिल्म पर काम चल रहा था, तब वह सोनम वांगचुक को जानते ही नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर वर्षों से एक भ्रम बना हुआ है, जिसे अब स्पष्ट कर देना जरूरी है।

CG NEWS: महतारी वंदन पर विधानसभा में बवाल: 1.55 लाख नाम हटे, कांग्रेस का वॉकआउट, सरकार ने बताई वजह

'राइटर सोनम वांगचुक को जानते तक नहीं थे'

आमिर खान ने बताया कि फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी भी उस समय सोनम वांगचुक से परिचित नहीं थे। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का सम्मान करने के लिए यह जरूरी नहीं कि किसी फिल्म का किरदार उसी पर आधारित हो। आमिर ने यह भी याद दिलाया कि खुद Sonam Wangchuk कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि 3 इडियट्स की कहानी या रैंचो का किरदार उनके जीवन पर आधारित नहीं था।

ओमी वैद्य के वीडियो पर भी दिया जवाब

हाल ही में अभिनेता ओमी वैद्य ने अपने चर्चित किरदार चतुर के अंदाज में एक वीडियो साझा करते हुए कहा था कि वह नहीं चाहते कि फुंसुख वांगडू मर जाए। इस पर आमिर खान ने मुस्कुराते हुए कहा कि चतुर गलत है। उन्होंने संकेत दिया कि फिल्म के काल्पनिक किरदार और वास्तविक जीवन के व्यक्तियों को जोड़कर देखना सही नहीं है। आमिर ने कहा कि वास्तविक मुद्दा इस समय सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य और उनकी मांगें हैं, जिन पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

Breaking News

आमिर खान ने वांगचुक के स्वास्थ्य पर जताई चिंता 

आमिर खान ने कहा कि वह सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और जीवन को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ऐसा समाधान निकले जिससे वांगचुक अपना अनशन समाप्त कर सकें। इसी बीच फिल्म निर्माता किरण राव ने भी सोशल मीडिया के जरिए सोनम वांगचुक और उनके साथ अनशन पर बैठे लोगों के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि छात्रों के अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर आवाज उठाने वालों के साथ पूरा समाज खड़ा होना चाहिए।

UP Encounter : फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर; SOG के 2 जवान घायल

20वें दिन में पहुंची भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार को 20वें दिन में प्रवेश कर गई। वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित NEET परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में अनशन कर रहे हैं। उनकी लगातार बिगड़ती सेहत को लेकर देशभर में चिंता जताई जा रही है। इससे पहले भी वांगचुक स्पष्ट कर चुके हैं कि 3 इडियट्स उनके जीवन पर आधारित फिल्म नहीं थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म रिलीज होने के बाद लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू किया, लेकिन बाद में उन्होंने खुद स्पष्ट किया कि यह केवल एक धारणा थी, वास्तविकता नहीं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts