PlayBreaking News

Mithun Chakraborty Hospitalised : मिथुन चक्रवर्ती के सीने में उठा तेज दर्द, कोलकाता के अस्पताल में कराया भर्ती

Follow on Google News
Mithun Chakraborty Hospitalised : मिथुन चक्रवर्ती के सीने में उठा तेज दर्द, कोलकाता के अस्पताल में कराया भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और पॉलिटिशयन मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिथुन को कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वे 73 साल के हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को शनिवार सुबह सीने में दर्द उठा और बेचेनी महसूस हुई। जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है। फैंस उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

पहले भी हुए थे हॉस्पिटलाइज्ड

मिथुन चक्रवर्ती की इससे पहले भी साल 2022 में अस्पताल से एक फोटो वायरल हुई थी। इस दौरान कई तरह की अफवाहें उड़ी थीं। जिसके बाद उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने पापा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि पापा की किडनी में पथरी (स्टोन) था। जिसके कारण वह हॉस्पिटलाइज्ड हुए थे।

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित

मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 'ये पुरस्कार पाकर मैं बहुत खुश हूं। मैं सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा। बिना मांगे कुछ पाने की बेहद खुशी महसूस हो रही है। मैं इस अवॉर्ड को अपने फैंस को डेडिकेट कर रहा हूं।

मिथुन का वर्कफ्रंट

मिथुन को हिंदी सिनेमा डिस्को डांसर के नाम से भी जाना जाता है। मिथुन आखिरी बार 2023 में आई बंगाली फिल्म Kabuliwala में देखा गया था। इससे पहले उन्होंने 2022 में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में रिटायर्ड IAS का किरदार निभाने के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए 'फिल्मफेयर अवॉर्ड' से भी मिला था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई टेलीविजन सीरीज और डांस शोज भी जज किए हैं। ये भी पढ़ें-यामी के घर शादी के 3 साल बाद गूंजेगी किलकारी, ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बेबी बंप नजर आया, सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts