Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MI vs RCB :हारना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन हमें गलतियों से सीखना होगा, हार के बाद ड्रेसिंग रूम में बोले कप्तान हार्दिक

आखिरी ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 71 रन 9 छक्के ठोक दिए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।
हारना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन हमें गलतियों से सीखना होगा, हार के बाद ड्रेसिंग रूम में बोले कप्तान हार्दिक
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 20वें मुकाबले में कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। यह मुंबई की इस सीजन में लगातार तीसरी हार है। मुंबई ने 241 रन के टारगेट के जवाब में अंत तक अच्छा खेल दिखाया लेकिन टीम इसके बावजूद मुकाबला जीतने में सफल नहीं रही। जाहिर है जीत के इतने करीब होने पर मिली हार से टीम का मनोबल जरूर टूटा है। वहीं इस हार के बाद टीम के कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के लिए खास मैसेज दिया है।

    Twitter Post

    पंड्या- हम मैच में या तो जीत सकते या हार से सबक ले सकते हैं

    हार के बाद जब टीम के खिलाड़ी पवैलियन लौटे तो टीम के लिए मैनजमेंट सहित सीनियर खिलाड़ी कुछ न कुछ पॉजिटिव मैसेज जरूर देते हैं। इसी क्रम में हार्दिक पंड्या ने टीम के प्लेयर्स के शानदार खेल की तारीफ की है। मुंबई ने इसका वीडियो को ‘एक्स’ पर शेयर किया था। हार्दिक कहते हैं... हम किसी भी मुकाबले को या तो जीत सकते हैं या उस मैच में मिली हार से सबक ले सकते हैं लेकिन खेल में हारने जैसी कोई चीज नहीं होती। 

    यह भी पढ़ें: IPL में T20 वर्ल्ड कप हीरो : कहीं चमक, कहीं फीका प्रदर्शन, ऑलराउंडर्स में इस खिलाड़ी ने खींचा ध्यान

    पंड्या- "हारना हमेशा मुश्किल होता है"

    हार्दिक आगे कहते हैं जैसा महिला जयवर्धने ने कहा उसके अनुसार मुझे दो ऑप्शन दिखते हैं। पहला यह कि हम या तो अपने- अपने रूम में चले जाएं या फिर हम कहां पर कमजोर पड़े, साथ ही सोचने की कोशिश करे की हमसे कहां चूक हुई है। हार्दिक ने यह भी कहा हां ये बत सच है कि हारना मुश्किल होता है। लेकिन हमें अपनी जो भी गलतियां करी उससे सीख जरूर लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: 'किंग कोहली' को लगी ‘चोट’! क्या IPL 2026 से हो जाएंगे बाहर? फैंस की धड़कनें तेज

    बेंगलुरु ने 20 ओवर में बनाए 240 रन

    रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन ठोक दिए। टीम की शुरुआत आक्रामक रही, जहां फिल साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली 50 रन और रजत पाटीदार 53 रन ने पारी को मजबूती दी। अंत में टिम डेविड ने 16 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाकर स्कोर को 240 तक पहुंचाया।

    Breaking News

    रोहित रिटायर्ड हर्ट, रदरफोर्ड ने पारी में 9 छक्के मारे

    241 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा 13 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए, जबकि रयान रिकेल्टन ने 37 रन बनाए। तिलक वर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए और सूर्यकुमार यादव ने 33 रन का योगदान दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों में 40 रन जरूर बनाए, लेकिन बढ़ते रन रेट के दबाव में उनका विकेट गिर गया।

    आखिरी ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 71 रन 9 छक्के ठोक दिए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। अब मुंबई इंडियंस का अगला मैच गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts