IPL में T20 वर्ल्ड कप हीरो :कहीं चमक, कहीं फीका प्रदर्शन, ऑलराउंडर्स में इस खिलाड़ी ने खींचा ध्यान

मिडिल ऑर्डर में वर्ल्ड कप टीम के खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, ईशान किशन ने जरूर एक फिफ्टी के साथ 100 से ज्यादा रन बनाए और टीम को कुछ मजबूती दी, लेकिन सूर्यकुमार यादव अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं और उनके नाम सिर्फ 73 रन हैं, हालांकि उनका स्ट्राइक रेट अच्छा रहा है।
कहीं चमक, कहीं फीका प्रदर्शन, ऑलराउंडर्स में इस खिलाड़ी ने खींचा ध्यान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 के 19वें सीजन के 18 मैच पूरे हो चुके हैं। भारत को टी- 20 वर्ल्ड कप जीताने वाले टीम के खिलाड़ी इस बार अलग-अलग टीमों से खेल रहे हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। कुछ खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, तो कई बड़े नाम अब तक संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

    ओपनर्स का दम- सैमसन का शतक, अभिषेक का तूफान

    संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग में सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है, सैमसन ने शुरुआती तीन मैचों में सिर्फ 22 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए 56 गेंदों में नाबाद 115 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं अभिषेक शर्मा ने भी पंजाब के खिलाफ 28 गेंदों में 74 रन ठोक दिए। उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके लगाए। अब दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर्स में शामिल हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें: वैभव की तूफानी पारी के मुरीद हुए कोहली : लिखा डियर वैभव "वेल डन", RCB ने 37वीं बार बनाए 200+ रन

    मिडिल ऑर्डर फ्लॉप- सूर्या और तिलक नहीं चले

    • मिडिल ऑर्डर में वर्ल्ड कप टीम के खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।
    • ईशान किशन ने जरूर एक फिफ्टी के साथ 100 से ज्यादा रन बनाए और टीम को कुछ मजबूती दी।
    • लेकिन सूर्यकुमार यादव अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं और उनके नाम सिर्फ 73 रन हैं, हालांकि उनका स्ट्राइक रेट अच्छा रहा है।
    • वहीं तिलक वर्मा का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। वे सिर्फ 34 रन बना सके हैं और एक भी छक्का नहीं लगा पाए।

    यह भी पढ़ें: मुकुल चौधरी: फैमिली ने क्रिकेट के लिए घर बेचा, हेलिकॉप्टर शॉट पसंदीदा, सपना- खुद को धोनी जैसा फिनिशर बनाना है...

    ऑलराउंडर्स बेअसर- हार्दिक और अक्षर संघर्ष में

    हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल दोनों ही ऑलराउंडर इस सीजन में अब तक असर नहीं छोड़ पाए हैं, हार्दिक का स्ट्राइक रेट तो ठीक है, लेकिन वे 30 रन भी नहीं बना सके और गेंदबाजी में सिर्फ एक विकेट मिला है। दूसरी ओर अक्षर पटेल ने बैटिंग में सिर्फ 2 रन बनाए हैं, हालांकि उन्होंने गेंदबाजी में 3 विकेट जरूर लिए हैं और उनकी इकॉनमी भी बेहतर रही है। वॉशिंगटन सुंदर ने बैटिंग में 77 रन बनाकर कुछ हद तक प्रभावित किया है।

    गेंदबाजों की मुश्किल- बुमराह और वरुण को विकेट नहीं

    • वर्ल्ड कप के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती IPL में अब तक विकेट लेने के लिए तरसते नजर आए हैं।
    • उनका फॉर्म टीमों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखते हैं।

    फिनिशर्स का हाल- दुबे चमके , रिंकू फीके

    • फिनिशिंग रोल में शिवम दुबे ने 89 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया है और उनका स्ट्राइक रेट भी मजबूत रहा है।
    • वहीं रिंकू सिंह 72 रन तो बना पाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 135 के आसपास ही रहा, जो उनके स्तर के हिसाब से कम माना जा रहा है।

    Breaking News

    कुल मिलाकर तस्वीर क्या कहती है?

    IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में वर्ल्ड कप हीरो खिलाड़ियों का प्रदर्शन पूरी तरह बैलेंस्ड नहीं रहा है। कुछ खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की है, लेकिन कई बड़े नाम अब भी फॉर्म की तलाश में हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts