अंतर्राष्ट्रीयखबरें ज़रा हटके

मैक्सिको में मेयर ने मगरमच्छ को चुना अपना जीवनसाथी, रस्म के बाद दुल्हन को किया किस, देखें VIDEO

दुनियाभर में अजीबों-गरीब शादियां हो रही हैं। कोई गुड्डे से शादी कर रहा है तो कोई लड़की खुद से ही शादी कर रही है। ऐसा ही एक चौंकाने वाली शादी मैक्सिको में हुई है। मैक्सिको के ओक्साका शहर के छोटे गांव के मेयर ने मगरमच्छ के साथ शादी रचाई है। इस शादी के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

7 साल की मगरमच्छ से रचाई शादी, किया किस

मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला गांव के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने गुरुवार को 7 साल के मगरमच्छ से शादी की। इस रस्म में मगरमच्छ को वाइट गाउन समेत अन्य कलरफुल कपड़े पहनाए गए। मेयर ने पूरे रीति- रिवाज के साथ समाज के सामने यह अनोखी शादी की है। मेयर ने अपनी दुल्हन को किस भी किया। हालांकि, मगरमच्छ के मुंह को बांध कर रखा था।

सालों पुरानी परंपरा के चलते हुई शादी

दरअसल, इस परंपरा के तहत मगरमच्छ को एक छोटी राजकुमारी के रूप में जाना जाता है। जो धरती माता का प्रतिनिधित्व करने वाली देवी है। मेयर विक्टर ने मगरमच्छ से शादी इंसानों और जानवरों के बीच प्यार भरा रिश्ता कायम रखने एवं भगवान के साथ जुड़ने का प्रतीक है। ओक्सारा राज्य के चोंतल और हुआवे समुदाय की यह परंपरा कई साल पुरानी है। इसमें प्रकृति को धन्यवाद दिया जाता है। मेयर ने कहा कि हम प्रकृति से पर्याप्त बारिश की मांग करते हैं। जिससे हमारे पास नदी में मछलियां, ताकि हमें पर्याप्त खाना मिल सके।

ये भी पढ़ें: सिर्फ शादी के दिन ही नहाती हैं अनोखी जनजाति की महिलाएं, कपड़े धोने में भी नहीं करती हैं पानी का इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: आखिर क्या है Friday The 13th ? क्यों इस दिन से खौफ खाते हैं लोग, जानें इस दिन के अनलकी होने की वजह

संबंधित खबरें...

Back to top button