Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Chhattisgarh Naxali Encounter : नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने तीन महिलाओं समेत 9 नक्सलियों को मार गिराया, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार-विस्फोटक बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh Naxali Encounter : नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने तीन महिलाओं समेत 9 नक्सलियों को मार गिराया, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार-विस्फोटक बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत 9 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। नारायणपुर जिले के अबुझमाड़ अंतर्गत टेकमेटा के पास छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके में यह मुठभेड़ हुई है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की।

दोनों ओर से फायरिंग जारी

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मंगलवार सुबह से नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती इलाके के अबूझमाड़ क्षेत्र में ‘डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड' (DRG) एवं विशेष कार्य बल (STF) के संयुक्त दल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ हैl फिलहाल, क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल के सभी जवान सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि रुक-रुक कर दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में 16 अप्रैल को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब साढ़े 5 घंटे तक मुठभेड़ हुई थी। https://twitter.com/ANI/status/1785176046796464493 ये भी पढ़ें- बिहार के भागलपुर में हादसा, अमापुर गांव में गिट्‌टी लदा हाइवा बारातियों की गाड़ी पर पलटा, 6 की मौत, तीन की हालत गंभीर
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts