Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kerala Road Accident : केरल के कन्नूर में बड़ा हादसा, कार और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत, एक बच्चे समेत 5 की मौत

Kerala Road Accident : केरल के कन्नूर में बड़ा हादसा, कार और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत, एक बच्चे समेत 5 की मौत
कन्नूर। केरल के कन्नूर में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक महिला समेत चार वयस्कों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 साल के बच्चे की यहां परियारम में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान के. एन. पद्मकुमार (59), सुधाकरन (52), उनकी पत्नी अजीता (35), ससुर कोझुम्मल कृष्णन (65) और अजीता के रिश्तेदार आकाश (9) के रूप में की गई है। कार पद्मकुमार चला रहा था।

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मारी और वह गैस सिलेंडर लेकर सामने से आ रहे एक दूसरे भारी वाहन से जा टकराई। कार का बोनट सामने से आ रहे भारी वाहन के नीचे घुस गया। कार को काटकर उसमें सवार लोगों को निकाला गया। स्थानीय लोग पीड़ितों को बचाने के लिए आए और उसके बाद पुलिस तथा दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के वक्त सुधाकरन और उनका परिवार एक संस्थान के छात्रावास में उनके बेटे को छोड़ने के बाद घर लौट रहा था, जहां उसने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) पाठ्यक्रम के लिए दाखिला लिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों भारी वाहनों के चालकों को हिरासत में ले लिया गया है। ये भी पढ़ें- बिहार के भागलपुर में हादसा, अमापुर गांव में गिट्‌टी लदा हाइवा बारातियों की गाड़ी पर पलटा, 6 की मौत, तीन की हालत गंभीर
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts