खबरें ज़रा हटके

आखिर क्या है Friday The 13th ? क्यों इस दिन से खौफ खाते हैं लोग, जानें इस दिन के अनलकी होने की वजह

भारत एक ऐसा देश है जो आस्था के लिए माना जाता है। इसलिए यहां लकी-अनलकी चीजों पर भी यकीन किया जाता है। मगर इसके साथ ही एक अंक ऐसा है जिसे विदेश में भी अनलकी मानते हैं। जी हां, अक्सर लोग शुक्रवार की 13 तारीख को बेहद दुर्भाग्यशाली मानते हैं। बता दें कि 13 फ्राइडे के साथ-साथ इसे ब्लैक फ्राइडे भी कहा जाता है। आइए जानते हैं क्यों इस दिन से खौफ खाते हैं लोग…

क्यों इस दिन को अनलकी मानते हैं लोग ?

ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार की 13 तारीख को बाइबल के जमाने से ही अशुभ माना जाता है। कुछ लोगों का कहना है कि ईसा मसीह ने अपना आखिरी रात का भोजन 13 लोगों के साथ किया था और अगले दिन उनकी मौत हो गई थी। तभी से लोग इस नंबर को अनलकी मानते हैं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि इस नंबर का घर या कोई अन्य शुभ काम फलता नहीं है। इसी के चलते लोग इस तारीख या 13 अंक की दूसरी चीजों से दूरी बनाते हैं। कहा जाता है कि प्रभु ईशु के समय में 13 मेहमान आए थे।

भारत में 13 नंबर का खौफ

विदेशों के अलावा भारत के लोग भी 13 नंबर को अशुभ मानते हैं। माना जाता है कि भारत के चंडीगढ़ शहर में सेक्टर 13 नहीं बनाया गया। क्योंकि जिस आर्किटेक्ट ने चंडीगढ़ का डिजाइन बनाया था, वो विदेश से आया था और 13 नंबर को अशुभ मानता था। बता दें कि वास्तु के अनुसार 13 अंक को अशुभ माना जाता है। ये बेजोड़ अंक है। इस दिन किए गए कार्य सफल नहीं होते हैं।

ये एक तरह का इंसानी डर : मनोवैज्ञानिक

जानकारी के मुताबिक, 13 नंबर के इस डर पर कई रिसर्च भी हुई है। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार ये एक तरह का इंसानी डर है। वे 13 अंक से दूर भागते हैं। इस डर को ट्रिस्काइडेकाफोबिया (Triskaidekaphobia) या थर्टीन डिजिट फोबिया (13 Digit Phobia) कहते हैं।

शुक्रवार की 13 तारीख को अब तक क्‍या-क्‍या बुरा हुआ है:

  • मशहूर अमेरिकी रैपर Tupac Shakur की मौत शुक्रवार के दिन 13 सितंबर 1996 को हुई थी। मौत से छह दिन पहले उन्‍हें गोलियां लगी थीं।
  • जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में शुक्रवार की 13 तारीख को ज्‍यादातर लोग काम पर जाना पसंद नहीं करते। इस वजह से 700 मिलियन पाउंड्स का नुकसान होता है। लेकिन 13 अक्‍टूबर 1989 को अमेरिकी शेयर बाजार डाउ जोंस बुरी तरह से क्रैश हो गया। डाउ जोंस के इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा झटका था।

  • 13 अक्‍टूबर 1972 को शुक्रवार के दिन दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला ऐंडीज में एक प्‍लेज दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। जो 16 लोग हादसे में बच गए उन्‍हें खुद को जिंदा रखने के लिए मृतकों को अपना भोजन बनाना पड़ा।
  • 13 नवंबर 1970 को भी शुक्रवार था और उस दिन भोला साइक्‍लोन ने बांग्‍लादेश और भारत को अपना निशाना बनाया। इस चक्रवात में 5 लाख लोग मारे गए थे।
  • 13 जनवरी 2012 में शुक्रवार के दिन Costa Concordia नाम का जहाज डूब गया, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई। इस क्रूज में उस वक्‍त चार हजार लाग सवार थे जब वह इटली के समुद्र तट के पत्‍थर से टकरा गया था।

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं भारत की पहली एसी ट्रेन के बारे में? इसे ठंडा रखने के लिए अपनाई जाती थी ये तकनीक

संबंधित खबरें...

Back to top button