Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कोलकाता में 5 मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत; 10 लोग घायल, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

कोलकाता में 5 मंजिला अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग गिरी, 2 की मौत; 10 लोग घायल, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
कोलकाता। पश्चिम बंगाल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग अचानक ढह गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 10 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। बचाव कार्य अभी जारी है। https://twitter.com/psamachar1/status/1769596123373523195?s=20

झुग्गी बस्ती पर गिरी बिल्डिंग

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, जिस वक्त बिल्डिंग गिरी उस समय वह खाली थी। लेकिन बिल्डिंग के बगल में झुग्गी बस्तियां हैं, जिस पर बिल्डिंग गिर गई। वहां लोग सो रहे थे। अभी तक किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस ने आगे बताया कि, लोगों की तलाश के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट और फायर सर्विस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। कई एम्बुलेंस भी तैनात की गई हैं। घटनास्थल का इलाका भीड़भाड़ वाला है। इसलिए सर्च ऑपरेशन में सावधानी बरती जा रही है। kolkata bulding collapsed news

स्थानीय लोगों ने अवैध निर्माण का लगाया आरोप

पुलिस के मुताबिक, जो बिल्डिंग गिरी है, वहां पिछले छह महीने से निर्माण का काम चल रहा था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि, कोलकाता नगर निगम और पुलिस की अनुमति के बिना कंस्ट्रक्शन का काम किया जा रहा था।

 नेता प्रतिपक्ष ने भी किया ट्वीट

बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, हजारी मोहल्ला बागाना, मटियाब्रुज में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। कोलकाता मेयर फिरहाद हकीम का गढ़ है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और साथ ही आपदा प्रबंधन टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। ये भी पढ़ें -अजमेर में रेल हादसा : साबरमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर, इंजन समेत 4 डिब्बे पटरी से उतरे; एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेन आ जाने से हुआ हादसा 
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts