Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मेरठ में दर्दनाक हादसा : चार्जिंग पर लगे मोबाइल ब्लास्ट... कमरे में लगी आग, 4 बच्चों की मौत; मां-पिता की हालत गंभीर

मेरठ में दर्दनाक हादसा : चार्जिंग पर लगे मोबाइल ब्लास्ट... कमरे में लगी आग, 4 बच्चों की मौत; मां-पिता की हालत गंभीर
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार देर रात मोबाइल में ब्लास्ट होने से एक घर में आग लग गई। कमरे में मौजूद चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों को बचाने पहुंचे दंपती भी आग की चपेट में आ गए। हादसे में 4 बच्चों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उनके माता-पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी की है।

कैसे लगी आग

दरअसल, बच्चे कमरे में थे और दो मोबाइल चार्ज पर लगे थे। चार्जर में शॉर्ट सर्किट के बाद मोबाइल में धमाका हुआ और बेड में आग लग गई। फोम काफी पिघल चुका था। बच्चे भी उसी बेड पर हल्की नींद में थे। पिघले फोम बच्चों के शरीर पर चिपक गए और बच्चे जलने लगे। ब्लास्ट की आवाज सुनकर बचाने पहुंचे माता-पिता भी झुलस गए। आग की लपटों में किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। वहीं चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग से झुलसे दंपति को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में कल्लू (5 साल), गोलू (7 साल), निहारिका (9 साल) और सारिका (12 साल) शामिल हैं। वहीं इनके पिता जॉनी मेरठ मेडिकल कॉलेज में और मां बबिता दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर हैं।

किराए पर रहता था परिवार

यह परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा गांव का है। जॉनी अपनी पत्नी बबीता और चारों बच्चों के साथ मेरठ की जनता कॉलोनी में पप्पू के मकान में किराए पर रहता है। जॉनी दिहाड़ी मजदूर है। होली के चलते शनिवार को वह घर पर ही था। शाम को जॉनी, बबीता रसोई में होली के पकवान बना रहे थे। चारों बच्चे कमरे में थे और वहीं मोबाइल चार्जिंग पर लगा हुआ था। तभी चार्जर में शॉर्ट सर्किट के साथ मोबाइल में धमाका हुआ और पूरे कमरे में आग लग गई। ये भी पढ़ें- राजस्थान में डंपर से कुचलकर दो भाइयों सहित 5 की हत्या : विवाद के बाद पुलिस स्टेशन जा रहे थे सभी, आरोपी फरार; 6 थानों का पुलिस जाब्ता तैनात
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts