अंतर्राष्ट्रीय

US में नहीं थम रही गोलीबारी… अब Washington DC में भीड़ पर हुई फायरिंग, 1 की मौत; 5 घायल

अमेरिका से फिर गोलीबारी की खबर आई है। जहां वॉशिंगटन डीसी के पूर्वोत्तर इलाके में हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में 1 की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमलावर कौन था और उसने फायरिंग क्यों की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कहां हुई गोलीबारी

  • वॉशिंगटन डीसी पुलिस के मुताबिक, घटना कॉन्डो कॉम्प्लेक्स में हुई है। हमलावर ने एफ एवेन्यू एनई के 1500 ब्लॉक में बेनिंग कोर्ट अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।
  • मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) के अनुसार गोलीबारी सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। एमपीडी प्रमुख रॉबर्ट कोंटी ने गोलीबारी में 5 लोगों के घायल होने और एक के मारे जाने की पुष्टि की।
  • डीसी पुलिस ने बताया कि वीकेंड पर पिछले 12 घंटे में हुई छह घटनाओं में 11 लोगों को गोली मारी गई है।

अमेरिका में बढ़ीं मास शूटिंग की घटनाएं

18 जुलाई : अमेरिका के इंडियाना में ग्रीनवुड पार्क मॉल में फायरिंग की घटना हुई। मास शूटिंग के दौरान 10 लोग गोलीबारी का शिकार हुए, इनमें से 3 की मौत हो गई।

11 जुलाई : कैलिफोर्निया के दक्षिणी हिस्से में हाउस पार्टी के दौरान हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस घटना में एक महिला समेत 5 लोगों को गोली लगी, जिसमें से 3 की मौत हो गई।

5 जुलाई : इंडियाना के ब्रेइंडियाना के गैरी इलाके में फायरिंग के चलते 3 लोगों की जान चली गई।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में फिर गोलीबारी: इंडियाना के ग्रीनवुड फ्रायर मॉल में अंधाधुध फायरिंग, हमलावर सहित 4 की मौत

4 जुलाई : अमेरिका में 246वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था। शिकागो के इलिनॉय के हाईलैंड पार्क में परेड के दौरान अचानक फायरिंग होने लगी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- America में गन कल्चर का कहर… शिकागो में फ्रीडम डे परेड में हुई फायरिंग, 6 की मौत; आरोपी गिरफ्तार

1 जून : ओकलाहोमा के टुलसा में को एक शख्स अस्पताल की बिल्डिंग में घुस गया और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावार ने खुद की भी जान ले ली।

ये भी पढ़ें- Firing in New York: न्यूयॉर्क के सुपरमार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, 10 लोगों की मौत; हमलावर गिरफ्तार

15 मई : सबसे ज्यादा खतरनाक घटना अमेरिका के टेक्सास में सामने आई। जब उवाल्डे शहर में 18 साल के लड़के ने स्कूल में घुसकर गोलियां बरसाईं और 19 छात्रों समेत 23 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 3 शिक्षक भी अपनी जान गंवा बैठे।

ये भी पढ़ें- Texas School Shooting: अमेरिका में बच्चों का कत्लेआम, छात्र ने स्कूल में की फायरिंग; 18 बच्चों समेत 21 की मौत

संबंधित खबरें...

Back to top button