इंदौरमध्य प्रदेश

मंदसौर में बड़ा हादसा : चंबल नदी के तेज बहाव में 5 महिलाएं बहीं, तलाश जारी

मंदसौर जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। मजदूरी कर लौट रहीं 5 महिलाएं कैचमेंट एरिये के तेज बहाव में बह गई हैं। जबकि, दो बालिकाओं ने तैरकर जान बचा ली। ये घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी की है। पुलिस और प्रशासनिक अमला रेस्क्यू कार्य में जुटा हुआ है।

क्या है मामला ?

जानकारी के मुताबिक, चंबल नदी के कैचमेंट एरिये में 7 महिलाएं पानी में बह गई। 2 बालिकाएं तैरकर बाहर निकल आई। उल्‍लेखनीय है कि पहले खबर आई थी कि ये महिलाएं एक नाव में सवार होकर खेत से घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान नाव पलट गई। लेकिन, बाद में पता चला कि चंबल नदी के कैचमेंट एरिये का रपटा पार करने के दौरान एक महिला फिसल गई थी, उस महिला को बचाने के प्रयास में अन्‍य महिलाएं पानी में डूब गई। हादसा कैसे हुआ फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

महिलाओं का रेस्क्यू जारी

पुलिस के अनुसार बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अंधेरा होने के कारण इसमें दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंबल नदी के कैचमेंट एरिये में पानी का तेज बहाव बताया जा रहा है। महिलाओं के बारे में अभी विस्‍तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।


मंत्री हरदीप सिंह डंग ने निरस्त किए कार्यक्रम

मध्य प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने ट्वीट कर लिखा, मंदसौर जिले की सुवासरा विधानसभा के ग्राम तोलाखेड़ी में नदी में नाव डूबने का समाचार प्राप्त हुआ है। खेत से काम कर लौट रही सात महिलाएं नदी में डूबी हैं। मैंने मंदसौर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर मौके पर तत्काल गोताखोर और अन्य व्यवस्थाएं भेजे जाने के निर्देश प्रदान किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मैं भोपाल से सभी कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए रवाना हो गया हूं।

ये भी पढ़ें: मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button