Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Maihar News : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत, संगम में स्नान कर नागपुर जा रहे थे

Maihar News : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत, संगम में स्नान कर नागपुर जा रहे थे
मैहर। प्रयागराज से नागपुर जा रहा लोगों का वाहन रविवार को मध्य प्रदेश के मैहर जिले के नादन क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 72 साल की वृद्ध महिला मंगला एकनाथ की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

मैहर के रास्ते जा रहे थे नागपुर

कार सवार गजानन ने बताया कि 27 दिसंबर को 10 लोग उम्रखेड़ा जिला यवतमाल से महाकुंभ स्नान के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद वाराणसी फिर अयोध्या दर्शन के पश्चात रविवार को मैहर के रास्ते नागपुर जा रहे थे, तभी नादन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार एनएच-30 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए, जिन्हें मैहर के शासकीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

रात में गाड़ी चलाने पर अड़ा ड्राइवर

गजानन का कहना है कि रात 9 बजे रीवा के पास ढाबे में खाना खाने के बाद मैहर पहुंचने से पहले ड्राइवर को गाड़ी खड़ी करने और सोने के लिए कहा था। लेकिन ड्राइवर अपनी जिद पर गाड़ी चलता रहा और रविवार सुबह 4 अचानक तेज आवाज के साथ गाड़ी सड़क से 10 फिट नीचे पलट गई। ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर : परिवहन बैरियर पर अवैध वसूली के आरोप, ड्राइवर ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, देर रात तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts