PlayBreaking News

CG NEWS:150 छात्राओं ने स्कूल में जड़ा ताला, टीचर नहीं तो स्कूल नहीं,7 दिन से शिक्षा के लिए आंदोलन जारी

6 विषयों के शिक्षक नहीं, 12वीं की पढ़ाई ठप... छात्राओं का ऐलान- स्थायी शिक्षक आने तक नहीं खुलेगा स्कूल महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जम्हारी की छात्राएं पिछले सात दिनों से लगातार धरने पर बैठी हैं। बारिश, तेज धूप और उमस के बीच भी उनका आंदोलन जारी है। छात्राओं को उनके परिजनों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।
Follow on Google News
150 छात्राओं ने स्कूल में जड़ा ताला, टीचर नहीं तो स्कूल नहीं,7 दिन से शिक्षा के लिए आंदोलन जारी

रायपुर/महासमुंद न्यूज। महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जम्हारी में शिक्षक की कमी को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा है। करीब 150 छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर सात दिनों से आंदोलन शुरू कर दिया है। उनका साफ कहना है कि जब तक स्थायी विषय विशेषज्ञ शिक्षक नियुक्त नहीं किए जाते, तब तक स्कूल नहीं खुलेगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: महिला आयोग अध्यक्ष विवाद: किरणमयी नायक बनाम ममता साहू, कोर्ट तक पहुंचा मामला



7 दिन से धरने पर बैठी छात्राएं

महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जम्हारी की छात्राएं पिछले सात दिनों से लगातार धरने पर बैठी हैं। बारिश, तेज धूप और उमस के बीच भी उनका आंदोलन जारी है। छात्राओं को उनके परिजनों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: महादेव मनी ट्रेल में बड़ा एक्शन: विकास गर्ग 10 दिन की ED रिमांड पर, अब खुलेंगे करोड़ों के राज

150 छात्रों पर सिर्फ 3 शिक्षक

करीब 150 छात्र-छात्राओं वाले इस स्कूल में केवल तीन शिक्षक पदस्थ हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि कक्षा 12वीं के लिए एक भी विषय विशेषज्ञ शिक्षक उपलब्ध नहीं है। इससे पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

6 महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं

छात्राओं का कहना है कि स्कूल में गणित, संस्कृत, अर्थशास्त्र, भूगोल, सामाजिक विज्ञान और राजनीति विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की तैयारी करना उनके लिए मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 18-19 जुलाई को रेलवे का बड़ा ब्लॉक, बिलासपुर जोन की 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

शिक्षक नहीं मिले तो बंद हो गया साइंस

छात्राओं के अनुसार वर्ष 2019-20 में शिक्षकों की कमी के कारण स्कूल में विज्ञान संकाय बंद करना पड़ा था। वर्तमान में 11वीं कक्षा में केवल कला संकाय संचालित हो रहा है, लेकिन उसमें भी कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं।

स्कूल में जड़ा ताला

शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से नाराज छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है। उनका कहना है कि जब तक स्थायी शिक्षक नहीं मिलेंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और स्कूल का ताला नहीं खुलेगा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: कांकेर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप पकड़ा, IED, BGL लॉन्चर और AK-47 की गोलियां बरामद

सरकार के दावों पर उठे सवाल

एक ओर सरकार बेहतर शिक्षा और हर स्कूल में सुविधाएं देने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर जम्हारी स्कूल की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। छात्राओं का कहना है कि बिना शिक्षकों के उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts