
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। ब्रिज की ऊंचाई 60 फीट थी और हादसे के समय लोग इससे गुजर रहे थे। ब्रिज का हिस्सा टूटते ही लोग रेलवे पटरियों पर गिर गए। हादसे में 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 8 की हालत गंभीर है। वहीं फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
#WATCH | Slabs fall off of a foot over bridge at Balharshah railway junction in Maharashtra's Chandrapur; people feared injured pic.twitter.com/5VT8ry3ybe
— ANI (@ANI) November 27, 2022
यात्री प्लेटफार्म एक से प्लेटफार्म 4 पर जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक, काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे। तभी अचानक इस पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वहां से गुजर रहे यात्री 60 फीट की ऊंचाई से पटरियों पर गिर गए। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। इस दौरान करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उनमें से 13 लोगों की जानकारी सामने आई है।
घायलों की लिस्ट सामने आई
