Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

45 दिनों के महाकुंभ में सिर्फ 6 दिन ही होगा शाही स्नान, जानिए इसका महत्व और सही तारीख

45 दिनों के महाकुंभ में सिर्फ 6 दिन ही होगा शाही स्नान, जानिए इसका महत्व और सही तारीख
हिंदू धर्म में कुंभ मेले को बहुत ही खास माना जाता है। इसी को देखते हुए अध्यात्मिक नजरिए से साल 2025 बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस साल देश विदेश के सबसे बड़े अध्यात्मिक मेले का आयोजन उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में होने जा रहा है। कुंभ की भव्यता और मान्यता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि कुंभ में स्नान करने के लिए लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। इस मेले में स्नान का खास महत्व है और शाही स्नान का तो एक अलग ही महत्व माना जाता है। इस दिन बड़े-बड़े साधु संत गंगा में डुबकी लगाने पहुंचते हैं। तो आईए जानते है शाही स्नान का क्या महत्व है और प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में किस-किस तारीख को शाही स्नान होगा।

महाकुंभ में शाहीस्नान का विशेष महत्व

इस साल 13 जनवरी से महाकुंभ मेले की शुरुआत होने जा रही है। जो 26 फरवरी तक चलने वाला है। महाकुंभ में त्रिवेणी संगम यानी गंगा, यमुना, सरस्वती मिलन के संगम तट पर स्नान किया जाता है। कुंभ के दौरान गंगा स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसलिए देश विदेश से साधु-संत हजारों की संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचते है। कुंभ में शाही स्नान भी होता है। यह शाही स्नान करने के लिए दूर-दूर से कई तरह के साधु संत पहुंचते हैं, क्योंकि शाहीस्नान सिर्फ कुंभ में ही होता है। कुंभ मेले के दौरान, जो भी शाही स्नान करता है, उसे जन्म मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही कई जन्मों के पाप मिट जाते हैं। शाही स्नान ज्यादातर साधु संत करते हैं।  उनके बाद तीर्थंयात्री भी शाहीस्नान कर सकते हैं। हालांकि शाहीस्नान करने की कुछ प्रमुख तिथियां होती हैं तभी शाहीस्नान होता है।

महाकुंभ में इन तारीख को होगा शाही स्नान

महाकुंभ का पहला शाही स्नान 13 जनवरी (पूस पूर्णिमा )के दिन होगा। 14 जनवरी (मकर संक्रांति )के दिन शाही स्नान। 29 जनवरी (मोनी अमावस्या) के दिन शाहीस्नान। 03 फ़रवरी (बसंत पंचमी) के दिन शाही स्नान। 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) के दिन शाही स्नान।                                                                                                                   26 फरवरी (महाशिवरात्रि )के दिन शाही स्नान किया जाएगा। ये भी पढ़ें - महाकुंभ पर मंडरा रहा आतंकी साया, पुलिस प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा, पुजारी का भेष लेंगे पुलिसकर्मीं
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts