
भारतीय सेना के मेडिकल कॉर्प्स में बंपर भर्ती निकली है। इस संबंध में आर्मी मेडिकल कॉर्प्स ने 29 जनवरी से 04 फरवरी 2022 के रोजगार समाचार पत्र में देशभर में ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
47 पदों पर निकली भर्ती
पद | भर्ती संख्या |
नाई | 19 |
चौकीदार | 04 |
कुक | 11 |
एलडीसी | 02 |
धोबी | 11 |
शैक्षणिक योग्यता
पद | योग्यता |
नाई | इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने 10वीं पास की हो। |
चौकीदार | मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन पास की हो। |
कुक | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो। |
एलडीसी | 12वीं पास होने के साथ कंप्यूटर पर अंग्रेजी की कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए। |
धोबी | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो। |
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
इस रोजगार के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन ऑपलाइन करना होगा। 100 रुपये के पोस्टल ऑर्डर के साथ अपना आवेदन फॉर्म नीचे दिए गए पते पर भेजें।
पता- कमांडेंट एएमसी सेंटर एंड कॉलेज लखनऊ, द कमांडेंट, एएमसी सेंटर एंड कॉलेज, लखनऊ (यूपी) – 226002
शिक्षा और करियर से संबंधित अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें